पंजाब यूनिवर्सिटी में लाइव शो के दौरान झड़प, 22 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बीती रात हुए हिंसक संघर्ष में हिमाचल के एक 22 वर्षीय छात्र आदित्य ठाकुर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यहां मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान दो छात्र गुटों में झड़प हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। हमलावरों ने चाकू से हमला कर चार छात्रों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनमें से हिमाचल प्रदेश के आदित्य ठाकुर ने इलाज के दौरान PGI में दम तोड़ दिया। आदित्य PU में सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार शाम 6 बजे जब मासूम शर्मा अपने मशहूर गानों की प्रस्तुति दे रहे थे, तभी स्टेज के पीछे अचानक दो गुट आपस में भिड़ गए। लाउडस्पीकर की तेज आवाज के कारण झगड़े की भनक किसी को नहीं लगी, लेकिन कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। हमलावरों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया, जिसमें चार छात्र घायल हुए। चीख-पुकार मचने पर कार्यक्रम में आए अन्य छात्र सहम गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आदित्य ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायल छात्रों का इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस हत्याकांड के बाद PU की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यूनिवर्सिटी में पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड तैनात होने के बावजूद बाहरी लोग कैसे दाखिल हुए? इसी को लेकर ABVP के प्रेजिडेंट परविंदर सिंह नेगी ने प्रशासन के खिलाफ धरने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि जिस सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान यह घटना हुई, वे पहले से ही विवादों में घिरे हुए हैं। उनके गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले कई गाने बैन हो चुके हैं। हाल ही में गुरुग्राम और जयपुर में उनके शो को भी रोका गया था। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000