उत्तरप्रदेश थैले में नवजात बेटे की लाश लेकर DM ऑफिस पहुंचा पिता पूछता रहा एक ही सवाल, इसकी मां को क्या जवाब दूं? साहब इसे जिंदा कर दो By Pratibha Rajdar Last updated Aug 23, 2025 305 नवजात बेटे की मौत के बाद पीड़ित पिता काफी देर तक भटकता रहा। हाथ में टंगे थैले में शिशु का शव लेकर पिता विपिन जब कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में चल रही बैठक में पहुंचा तो थैले में शव देखकर अधिकारियों के भी पसीने छूट गए। पीड़ित को सांत्वना देने के बाद सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता और एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह दलबल के साथ गोलदार अस्पताल पहुंचे। टीम ने जांच शुरू की और डीएम को मामले से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर अस्पताल को सील कर दिया गया। आप ही बता दो कि इसकी मां को क्या जवाब दें अधिकारियों की चौखट पर पहुंचा विपिन रोता-बिलखता रहा। बीच-बीच में अपना दर्द समेटकर वह अधिकारियों से बस एक ही बात कहता रहा कि साहब किसी तरह बच्चे को जिंदा कर दो। इसकी मां दूसरे अस्पताल में भर्ती है। उसे बताया है कि बच्चे की हालत ठीक नहीं है, इसलिए दूसरी जगह भर्ती कराया है। आप ही बता दो कि इसकी मां को क्या जवाब दें। पीड़ित की व्यथा सुनकर अधिकारियों का भी दिल पसीज गया। अस्पताल को सील कर दिया गया पीड़ित को सांत्वना देने के बाद सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता और एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह दलबल के साथ गोलदार अस्पताल पहुंचे। टीम ने जांच शुरू की और डीएम को मामले से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर अस्पताल को सील कर दिया गया। वहीं, अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों को जिला महिला अस्पताल शिफ्ट कराया। सात वर्ष का है एक बेटा विपिन के घर में सात साल बाद खुशी का मौका आया था, मगर पहले ही यह मौका छिन गया। विपिन का सात वर्ष का एक बेटा है। अब दूसरी संतान घर में आनी थी। समाचार 305 Share