छठी तक की थी पढ़ाई, ‘रंगदार’ बनने की ख्वाहिश में अंकित ने मंत्री को दी बम से उड़ाने की धमकी

गिरिडीह। सूबे के शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरिडीह के बाभनटोली- राजेंद्र नगर निवासी अंकित कुमार मिश्रा गिरफ्तार हो गया है और अभी केंद्रीय कारा गिरिडीह में बंद है। अंकित को वीडियो वायरल होने के 12 घंटे के अंदर ही गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार की टीम ने बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया।

अंकित जेल चला गया लेकिन लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर निम्न मध्यमवर्ग से आने वाले अंकित ने ऐसा क्यों किया। इसकी पड़ताल ईटीवी भारत ने भी की। यह पता लगाया गया कि आखिर इसके पीछे की मंशा क्या थी।छानबीन और पुलिस को अंकित के द्वारा दिए बयान में यह साफ हुआ कि अंकित के इस बयान के पीछे की मंशा ‘रंगदार’ बनने की थी। अंकित गिरिडीह का रंगदार बनना चाहता था। वह यह ख्वाहिश शुरू से पाले हुए था कि उसके नाम की दहशत जिले में हो। अंकित की ख्वाहिश थी कि उससे लोग डरें। इसी चाहत में उसने दोनों मंत्रियों को मारने की धमकी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

दो बार घर वालों को सौंप चुका है ‘चाईल्ड हेल्प लाइन’

पुलिस ने अंकित से पूछताछ की है तो यह भी साफ हुआ है कि अंकित ने नेहरू मध्य विद्यालय से कक्षा छह तक ही पढ़ाई की है। पढ़ाई छोड़कर वह 2017 में मुंबई भाग गया। मुंबई से वापसी के क्रम में चाइल्ड हेल्प लाइन ने उसे पकड़ा और घरवालों के सुपुर्द कर दिया। यहां के बाद वह कोलकाता चला गया। यहां भी चाइल्ड हेल्प लाइन वालों ने उसे पकड़ कर घरवालों को सौंपा। फिर कोरोना काल में वह फिर से मुंबई चला गया और बार में काम करने लगा। यहां मन नहीं लगा तो वापस घर आ गया।

मोबाइल छिनतई से लेकर बाइक की चोरी तक

पुलिस को दिए बयान में उसने बताया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पहली बार वर्ष 2023 में मोबाइल की छिनतई की। उसने अपने साथी के साथ जमुआ रोड में आधा दर्जन मोबाइल छीनने का काम किया। उसने बताया कि एक बार जब पैसे की कमी होई तो उसने बाइक की चोरी कर डाली और इस मामले में वह जेल चला गया। जेल से निकलने के बाद छोटा-मोटा बदमाशी करता लेकिन उसके बाद फिर जेल नहीं गया।

भाड़े का टोटो चलाने पर हुआ विवाद

अंकित ने पुलिस की पूछताछ में यह भी बताया वह हाल के दिनों में किराये का टोटो ( ई-रिक्शा) चलाता है। इसी दौरान जब वह सिहोडीह से कोलडीहा होते हुए घर जा रहा था तो तीन-चार लड़कों ने उसे रोका जिसके बाद विवाद हो गया। फिर घर के पास भी उन्हीं लड़कों से लड़ाई हुई। उसने जब यह बातें घर में बताईं तो घरवालों ने उसे वृन्दावन जाने को कहा। वह घर से निकला और जमुई पहुंच गया। यहीं पर एनडीए की बैठक देखने पहुंच गया तो मीडिया के लोग मिले और मैंने मंत्रियों को मारने का बयान दिया।

नगर थाना में दर्ज है दो मामला

इधर, अंकित की गिरफ्तारी के बाद जब उसकी क्राइम हिस्ट्री खंगालने का काम पुलिस ने किया तो इसके खिलाफ दो मामले मिले। दोनों मामले नगर थाना में दर्ज हैं जिसका कांड संख्या 68/2018 और 111/2023 हैं। पुलिस की माने तो कांड संख्या 68/2018 मारपीट और छिनतई से जुड़ा हुआ है तो 111/2023 बाइक चोरी से।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000