उत्तरप्रदेशबुलंदशहर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया बदमाश गोली लगने से हुआ घायल By रमेश तिवारी "राज़दार" Last updated Nov 10, 2022 498 उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बीबी नगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। ये मुठभेड़ बीबी नगर थाना क्षेत्र के परतापुर गंगावली पुलिया के पास हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से 25 हजार के दो इनामी बदमाश घायल हो गए। दोनों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दोनों ट्रैक्टर पर सवार होकर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने दोनों को सरेंडर करने के लिए चेतावनी दी थी, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से क्रॉस फयरिंग शुरू हुई। बदमाशों की पहचान राजपाल गांव रोरा थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर एवं जगबीर निवासी हिंगवाड़ा थाना बीबीनगर के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस एक खोखा, बिना नंबर का एक ट्रैक्टर बरामद किया है। अपराध 498 Share