उत्तरप्रदेशलखनऊ सपा ने किया ऐलान ससुर मुलायम सिंह की मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव को बनाया उम्मीदवार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Nov 10, 2022 818 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा से उपचुनाव लड़ेंगी। सपा ने डिंपल यादव को गुरुवार को उम्मीदवार घोषित किया है। मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हो गई थी। यहां 5 दिसंबर को मतदान होगा।मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को मतदान कराने का ऐलान किया गया था। सु्प्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव आयोग ने रामपुर सदर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना को रोक दिया है। सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के बाद रामपुर विधानसभा सीट खाली हुई थी। रामपुर से विधायक रहे आजम को अप्रैल साल-2019 में उनके खिलाफ दर्ज घृणित भाषण के मामले में तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य करार दे दिया था। समाचार 818 Share