पीडीए की नजर में माफिया अतीक अहमद जिंदा:पीडीए ने अतीक को नोटिस जारी कर कहा-बंगले का अवैध निर्माण ध्वस्त कराकर करें सूचित

प्रयागराज विकास प्राधिकरण की कार्यशैली से आप दंग रह जाएंगे। पीडीए की नजर में कुख्यात माफिया अतीक अहमद अभी तक जिंदा है।पीडीए ने अतीक अहमद को अवैध निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी किया है। बता दें कि बीते साल पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी। हाईकोर्ट चौराहे पर आंबेडकर प्रतिमा के पास उत्तर की पटरी पर अतीक अहमद के स्वामित्व वाले नजूल भूखंड संख्या 571/2 सिविल स्टेशन नंबर -दो को चार वर्ष पहले पीडीए ने ध्वस्त करा दिया था।अतीक के मारे जाने के बाद इस भूखंड पर एक बार फिर निर्माण शुरू करा दिया गया। बाहर से टिन का घेरा लगाकर अंदर काम कराए जाने की शिकायत मिलने के बाद के महीनों बाद पीडीए कुंभकर्णी नींद से जागा।पीडीए ने मृत अतीक अहमद के नाम से नोटिस जारी कर उसे अवैध निर्माण रोकने और खुद से ध्वस्त करने के लिए आगाह किया है।

पीडीए के जोनल अधिकारी संजीव कुमार की ओर से अतीक अहमद के नाम भेजे गए नोटिस में लिखा है कि चार वर्ष पहले छह अगस्त 2020 को किए अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध कारण बताने और अवैध निर्माण रोकने के लिए कहा गया था, लेकिन आप की ओर से निर्माण बंद नहीं किया गया। ऐसी स्थिति में बंगला नंबर दो पर अवैध निर्माण को स्वयं ध्वस्त कर इस कार्यालय को सूचित करें। पीडीए के जोनल अधिकारी ने नोटिस में कहा है कि बंगला नंबर-दो में अवैध निर्माण तत्काल हटा लें, अन्यथा किसी भी दिन उसे ध्वस्त करा दिया जाएगा। इस ध्वस्तीकरण पर आने वाले सभी आय-व्यय को भू राजस्व बकाये के रूप में आपसे वसूल किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर इस बंगले में भवन स्वामी के वारिस या अन्य व्यक्ति रह रहे हों तो उसे तत्काल खाली कर दें।

वह मकान अतीक अहमद के ही नाम है। ध्वस्तीकरण के बाद वहां फिर से अवैध निर्माण की शिकायत मिली है, ऐसे में भवन स्वामी के नाम से नोटिस जारी करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। – संजीव कुमार उपाध्याय, जोनल अधिकारी।मरे हुए माफिया के नाम से नोटिस नहीं जारी किया जा सकता है। इस मामले को देखा जाएगा। अवैध निर्माण की सूचना है। इसपर कार्रवाई की जाएगी। – अरविंद चौहान, पीडीए, उपाध्यक्ष

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000