मतदान घटने से भाजपा और कांग्रेस में किसका फायदा, कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल क्यों

राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर 12 सीटों पर पहले चरण का मतदान शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। इस बार के मतदान प्रतिशत को देखकर राजनीतिक दलों की नींद उड़ गई है। दोनों ही पार्टियां कम मतदान को अपने पक्ष में बता रही हैं। इस बार साल-2019 के मुकाबले करीब 6 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

मतदान घटने से कांग्रेस को फायदा…

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक मायने यह नहीं रखता कि कुल मतदान प्रतिशत में अंतर आया है। बल्कि फर्क उससे पड़ता कि किस पार्टी का वोट प्रतिशत घटा है। यदि भाजपा का वोटिंग प्रतिशत घटता है तो प्रदेश की तीन से चार सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी सीधी टक्कर में होंगे। हालांकि, अभी से इसे तय नहीं माना जा सकता।

एकदम परिणाम उलट की संभावना कम…

बता दें कि साल-2009 में साल-2004 के मुकाबले एक फीसदी वोट घटा था। जिससे यूपीए-2 सरकार को फायदा हुआ था। साल-2004 में भाजपा को 21 और कांग्रेस को 4 सीटें मिलीं थीं, जो साल-2009 में बदलकर कांग्रेस को 20 और भाजपा की 4 हो गईं थी। एक सीट पर निर्दलीय की जीत हुई थी। दरअसल, साल-2004 में कई सीटों पर जीत का मार्जिन कम था, इसलिए एक फीसदी मतदान कम होने से ही परिणाम पलट गया। वहीं साल-2014 चुनाव में वोटिंग 14% बढ़ा तो भाजपा ने सभी सीटें जीत ली थीं। साल-2019 में भी ऐसा ही दिखा था और जीत का मार्जिन और बढ़ गया। ऐसे में साल-2024 में साल-2019 की तुलना में करीब 6 प्रतिशत मतदान की कमी आने से परिणाम एकदम उलट होने जैसी संभावना कम दिखती है।

बडी मार्जिन वाली सीटों पर नुकसान…

मतदान प्रतिशत में कमी से भाजपा को इतने ही वोटों का नुकसान होता है या कांग्रेस को इतने ही वोटों का फायदा होता है तो बड़े मार्जिन वाली सीटों पर मार्जिन घटेगा। जिससे एक लाख से कम मार्जिन वाली भाजपा की जीती दौसा व करौली- धौलपुर सीट में कांग्रेस मुकाबले में आ सकती है।

मतदान कम होने की ये रही वजह…

माना जा रहा है कि प्रदेश में मतदान प्रतिशत इसलिए गिरा क्योंकि चुनाव भले ही राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा गया हो, लेकिन चुनाव पूरी तरह जातियों के ध्रुवीकरण पर आधारित रहा। छत्तीस कौम के वोटों के उत्साह की जगह हर सीट पर प्रत्याशी नेता की जाति के वोटों का उत्साह ज्यादा दिखा। बड़ी संख्या में नेताओं के पलायन से भी मतदाता असमंजन की स्थिति में रहा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000