धीरेंद्र शास्त्री पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार, कहा- भारत कभी हिंदू राष्ट्र था ही नहीं तो अब कैसे बनेगा

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या शामिल हुए। रायबरेली में मंडल आयोग के चेयरमैन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल के जन्मदिन पर आयोजित जातिगत जनगणना के कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसका आयोजन शहर के फिरोज गांधी ऑडिटोरियम में किया गया था. इस दौरान उन्होंने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा। दरअसल कार्यक्रम के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और जूता कांड के आरोपी को भाजपाई तक बता दिया. उन्होंने सनातन धर्म पर हमला करने के सवाल पर कहा कि वो खुद सनातनी है और सनातन धर्म को महात्मा बुद्ध का धर्म बताया। हिन्दू राष्ट्र के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि भारत न कभी हिन्दू राष्ट्र था और न कभी बनेगा।

‘2024 का चुनाव बीजेपी को आइना दिखाएगा…

अपने एकदिवसीय रायबरेली दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाला 2024 का चुनाव उनको आइना दिखाएगा. उन्होंने आदे कहा ‘सनातन धर्म की बात करना और सनातन धर्म की आलोचना करना यह मेरी आदत नहीं है लेकिन जो भारत को दो टुकड़ों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं, हिंदू-मुसलमान को अलग करने की बात कर रहे हैं मैं उनके विरोधी हूं। उन पर जूता फेंके जाने वाली घटना पर बोलते हुए उन्होंने कहा ‘मेरे ऊपर जूता फेंकना यह नीच सोच है, जिसका मैं ही नहीं सभी पार्टी के लोगों ने विरोध किया है।’ उन्होंने सनातन धर्म को महात्मा बुद्ध का धर्म बताते हुए हिंदू राष्ट्र पर कहा कि भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था और ना कभी बनेगा।

‘यूपी की जनता तय करेगी देश का प्रधानमंत्री…

आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 80 सीटों पर जीत का दावा करने की बात कहा कि ‘वह तो आने वाला लोकसभा चुनाव तय करेगा और उत्तर प्रदेश की जनता तय करेगी की देश का प्रधानमंत्री कौन हो. समाजवादी पार्टी झूठे वादे नहीं काम पर विश्वास करती है और इसका सबूत हम 2024 के चुनाव के बाद जब सरकार बदलेगी तब पेश करेंगे।’ उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के बाद समाजवादी पार्टी उन सभी लाभकारी योजनाओं को धरातल पर लाएगी जो आज उद्योगपतियों के हाथों में हैं और उनके हाथ से निकलकर जनता के बीच में उसको दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000