श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, शादीशुदा शख्स ने की गर्लफ्रैंड की हत्या, शव के किए 31 टुकड़े

ओडिशा। एक युवती को प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। उसे ऐसी दर्दनाक मौत दी गई जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि जिस शख्स से वो प्यार करती थी, जिस शख्स के साथ वो अपनी सारी जिंदगी गुजारना चाहती थी वो पहले से ही शादीशुदा था। बावजूद इसके युवक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया जिसका अंजाम युवती को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। ये मामला ओडिशा के नबरंगपुर जिले का है। जानकारी के मुताबिक मृतक आदिवासी युवती की उम्र महज 22 साल थी। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बुधवार को घर से निकली थी. काफी देर तक युवती के घर ना लौटने के बाद परिजनों को उसकी फिक्र हुई। जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास के इलाकों में युवती की तलाश शुरू की। हर जगह ढूंढने के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चला जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जमीन के अंदर दबे थे शव के 31 टुकड़े…

उधर रायघर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आदित्य सेन ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की तफ्तीश शुरू की गई। इसके बाद बरंगपुर जिले में एक जंगल से महिला का शव बरामद हुआ। महिला को कितनी दर्दनाक मौत दी गई इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि उसके शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए गए थे। बताया जा रहा है कि शव के 31 हिस्से किए गए थे, जिन्हें जमीन के अंदर दवा दिया गया था। पुलिस की तफ्तीश में शरीर के टुकड़ों को बरामद किया गया।

प्रेमी और उसकी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

इस सिलसिले में पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसके साथ युवती का प्रेम संबंध था। उसके साथ ही उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शख्स के पांच बच्चे भी हैं। पुलिस को पति और पत्नी पर हत्या करने का शक है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को युवती अपने प्रेमी के घर गई थी और उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। जिसके बाद प्रेमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर युवती को मौत के घाट उतार दिया।

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस…

फिलहाल पुलिस ने युवती के शव के हिस्सों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, वहीं पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। वहीं इस घटना से युवती के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी इससे सक्ते में आ गए हैं। उधर इस घटना से एक बार फिर से श्रद्धा हत्याकांड की याद ताजा हो गई हैं। जिसमें श्रद्धा के प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव के टुकड़े टुकड़े कर दिए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000