मीट कारोबारियों के ठिकानों पर बोला धावा, 70 गाड़ियों में पहुंची इनकम टैक्स की टीम

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में इनकम टैक्स की टीम ने मीट कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। सोमवार सुबह चार आयकर विभाग की टीम पहुंच गई। 70 से ज्यादा कारों में सवार होकर 100 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी इस रेड के लिए पहुंचे। देर रात तक टीमें अंदर दस्तावेजों की छानबीन करने में जुटी हुई थीं। जिले में इसे अब तक की सबसे बड़ी रेड माना जा रहा है। मीट कारोबारी इमरान और इरफान के मकान, फैक्टरी व अन्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारने के लिए सोमवार सुबह चार आयकर विभाग की टीम पहुंच गई।

टीम में शामिल सौ से अधिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। मकान और अन्य प्रतिष्ठानों के दरवाजे भीतर से बंदकर देर रात तक टीमें अंदर दस्तावेजों की छानबीन करने में जुटी हुई थीं। अंदर मौजूद लोगों को भी बाहर निकलने नहीं दिया गया। जिले में इसे अब तक की सबसे बड़ी रेड माना जा रहा है। इमरान और इरफान ने 20 वर्ष पहले मीट फैक्टरी शुरू की थी। इस फैक्टरी से पहले हड्डी का कारोबार करते थे। वर्तमान में संभल में फैक्टरी के अलावा हापुड़, बरेली और कैराना की मीट फैक्टरी भी इन दोनों भाइयों के द्वारा ही संचालित कराई जा रही हैं।

इस समय कई सौ करोड़ रुपये का कारोबार यह मीट कारोबारी करते हैं। आयकर की टीम ने सुबह चार बजे से यह कार्रवाई शुरू की है। देर रात तक टीमें छानबीन करती रहीं। चमन सराय में रिश्तेदार के घर पर छानबीन की जा रही है। इसी तरह चमन सराय में कर्मचारी के घर पर छानबीन चल रही है। मीट कारोबारी के घर पर 40 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी छानबीन करने में लगे हैं। जबकि मीट फैक्टरी में भी 40 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारियों को प्रवेश करते हुए लोगों ने देखा था। सूत्रों का कहना है कि रिश्तेदार और कर्मचारी के घर पर कुछ अहम जानकारी टीम को मिली है लेकिन टीम ने अभी उसको लेकर स्पष्ट नहीं किया है।

रिश्तेदारों और मैनेजर के घर भी पहुंची टीमें

जिले में आयकर की रेड पहले भी कई कारोबारियों के ठिकानों पर हुई हैं लेकिन मीट कारोबारी के ठिकानों पर हुई रेड सबसे बड़ी है। 70 से ज्यादा कारों में सवार होकर 100 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी इस रेड में शामिल हैं। यूपी के कई जिलों के अधिकारियों के साथ दिल्ली के भी अधिकारी शामिल होने की जानकारी है। पहली टीम मीट फैक्टरी पहुंची और दूसरी टीम ने मीट कारोबारियों के घर में प्रवेश किया। इसके बाद रिश्तेदार और मैनेजर के घर टीमें पहुंची। टीमों के पास सटीक जानकारी थी। इसलिए अहम ठिकानों पर छानबीन शुरू की है।

सोशल मीडिया पर होती रही किसी डायरी की चर्चा

मीट कारोबारियों के ठिकानों पर शुरू हुई कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हुई। आयकर की टीम के साथ दूसरी एजेंसियों के होने की भी चर्चा रही। सोशल मीडिया पर एक डायरी की चर्चा खूब छाई रही। लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। यह डायरी फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है।

100 से ज्यादा कर्मचारी व मजदूर फैक्टरी के अंदर, कार्रवाई पूरी होने के बाद आएंगे बाहर

मीट फैक्टरी पर सुबह चार बजे कर्मचारियों के साथ मजदूर भी मौजूद रहते हैं। क्योंकि इस समय मीट की सप्लाई जाती है। सारी रात पशुओं का कटान किया जाता है। निर्यात होने वाले मीट के कंटेनर भी रात के समय ही निकलते हैं। टीम ने वही समय तय किया जिस समय मीट कारोबारियों के साथ दस्तावेज की देखरेख करने वाले कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। 100 से ज्यादा लोग फैक्टरी में काम करने वाले छानबीन में सहयोग के लिए अंदर ही रोके गए हैं। मीट फैक्टरी में ही खाने की कैंटीन बनी है। जहां खाने-पीने की पूरी व्यवस्था है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही इन सभी को बाहर जाने दिया जाएगा।

दुकानों पर मीट की सप्लाई करने वाले ठेकेदार भी इस कार्रवाई में शामिल किए

फैक्टरी से मीट की सप्लाई खुदरा दुकानों के लिए भी की जाती है। मीट फैक्टरी मालिकों ने इसके लिए ठेका दिया हुआ है। यह ठेकेदार ही अपने बिल पर सप्लाई देते हैं। ठेकेदारों को मीट फैक्टरी से एक बिल जारी किया जाता है। आयकर की टीम ने इन ठेकेदारों को भी छानबीन में शामिल किया गया है। ताकि आय की जानकारी स्पष्ट हो सके। निर्यात बड़े स्तर पर होता है मीट की सप्लाई संभल के साथ मुरादाबाद, बदायूं अमरोहा और दूसरे जिले में भी की जाती है।

दिल्ली  गाजियाबाद समेत कई शहरों में छापे

संभल में मीट का कारोबार करने वाली इंडिया फ्रोजन फूड कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को छापे मारे। कंपनी के संभल सहित बरेली, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, बुलंदशहर के 30 से ज्यादा ठिकानों को खंगाला जा रहा है। संभल में कोतवाली क्षेत्र के चिमियावली में स्थित कंपनी (मीट फैक्टरी) पर आयकर विभाग, लखनऊ की टीम ने सोमवार की सुबह 4 बजे से कार्रवाई शुरू की है। देर शाम तक यह कार्रवाई चलती रही। छापे की कार्रवाई अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000