संत प्रेमानंद जी महाराज के लिए मुस्लिम युवक ने मांगी दुआ: सम्मान और आदर स्वरूप कहा ‘इंसानियत ही सबसे बड़ी है।’

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर इन दिनों खूब चर्चाएं हैं। ऐसे में एक मुस्लिम युवक का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें इस युवक ने संत के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मदीना में दुआ मांगी है। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर प्रयागराज के सुफ़ियान अल्लाहबादी ने मदीना में दुआ मांगी। सुफ़ियान ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वो कह रहे हैं कि ‘क्या हिंदू क्या मुसलमान, इंसानियत सबसे बड़ी है।’

सुफ़ियान के इस पोस्ट ने हलचल मचा दी है। मदीना शरीफ की पवित्र मस्जिद में पहुंचे प्रयागराज के रहने वाले सुफ़ियान अल्लाहबादी ने संत के लिए दुआ की। वे दुआ मांगते है कि ‘हे अल्लाह, भारत के महान संत प्रेमानंद महाराज को शीघ्र स्वस्थ करें, ताकि वे अपने भक्तों का मार्गदर्शन जारी रख सकें।’ इस दौरान सुफ़ियान ने अपने मोबाइल पर संत का फोटो दिखाते हुए कहा कि संत प्रेमानंद की तबीयत के बारे में खबर मिलने पर वे चिंतित हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इतना ही नहीं सुफियान ने आगे ये भी कहा कि संत प्रेमानंद बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कहा कि कोई हिंदू हो या फिर मुसलमान, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जरूरी ये है कि इंसान अच्छा हो और सच्चा। सुफियान का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोगों द्वारा तमाम सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर वायरल किया जा रहा है।

11 दिन बाद शुरू हुई पदयात्रा 

बता दें संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा एक बार फिर से शुरू हो गई। हालांकि मार्ग फिलहाल छोटा हो गया है। सोमवार को संत महाराज ने पूर्व की तरह ही पदयात्रा की। मार्ग में सड़क के दोनों ओर लोग खड़े रहे। दोनों साइड रस्सी लगा दी गई थी। आश्रम के बाहर लोगों ने सड़क पर रंगोली बनाईं थीं। यात्रा का दृष्य पूर्व की पदयात्रा जैसा ही रहा।

महाराज के स्वास्थ्य को लेकर हो गई थी बेचैनी 

गौरतलब है कि दो अक्तूबर को श्रीराधे हित केलिकुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया एक संदेश डाला गया कि संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के चलते पदयात्रा कुछ दिन स्थगित रहेगी। इस यात्रा के बंद होने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी वीडियो और संदेश की बाढ़ आ गई। कोई उनके अस्पताल में भर्ती होने की वीडियो डालने लगा तो कोई किसी ने अन्य अफवाहों की वीडियो जारी कीं। लोगों में महाराज के स्वास्थ्य को लेकर बेचैनी हो गई।

विदेशों में भी हैं महाराज के अनुयायी

महाराज के अनुयायी मथुरा-वृंदावन ही नहीं, बल्कि कई देश और विदेशों में भी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार भी महाराज में आस्था रखते हैं। वह कई बार मिलने भी आ चुके हैं। जब लोगों में बेचैनी बढ़ी तो कई लोग महाराज का स्वास्थ्य हाल जानने के लिए उनके आश्रम पहुंचे। जहां पता लगा कि महाराज का हाल इतना भी खराब नहीं है। वह एकांतिक वार्तालाप कर रहे हैं।

संत प्रेमानंद महाराज ने खुद ही ये कहा 

संत प्रेमानंद महाराज ने एकांतिक वार्तालाप के दाैरान खुद ही स्पष्ट कर दिया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। कुछ लोग बेवजह ही भ्रम फैला रहे हैं। तब जाकर लोगों को कुछ शांति मिली। वहीं संत प्रेमानंद महाराज ने आश्रम से बाहर आकर भी दर्शन दिए। संत महाराज रविवार को अल सुबह आश्रम से कुछ दूरी तक पैदल चले। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंची तो आश्रम के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद सोमवार सुबह आश्रम से लेकर रमणरेती मार्ग में सड़क के दोनों ओर भीड़ जमा हो गई। सड़कों पर भक्तों ने रंगाेली बनाई और जगह-जगह फूल बिछाए। श्रृद्धालुओं ने कहा कि महाराज की यात्रा दोबारा शुरू होने से लोगों को उनके दर्शन आराम से होंगे। लोग उनके इंतजार में सड़क किनारे ही बैठे रहते हैं। पूरी रात सड़क पर काट देते हैं। बस मन में इस बात की इच्छा होती है कि एक बार उनकी झलक मिल जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000