दिव्यांग पैदा हुई मासूम, 4 दिन बाद दादी ने गला दबाकर मार डाला, पोते की चाहत में बनी हैवान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक मां की कोख से दिव्यांग बच्ची का जन्म लेना मानो बड़ा गुनाह हो गया हो। गुनाह भी ऐसा कि जिसके बदले उस दिव्यांग नवजात बच्ची को मौत की नींद सुला दिया गया। जिन हाथों में उसे महफूज रहना था, उन्ही हाथों ने उसका बेरहमी से गला घोंट दिया। फिर इस गुनाह को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन जब बच्ची का पोस्टमार्टम किया गया तो हत्या के राज से पर्दा उठ गया और पुलिस ने आरोपी दादी को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, बहोड़ापुर इलाके में रहने वाली गर्भवती महिला काजल चौहान को प्रसव पीड़ा के बाद कमला राजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। काजल ने 23 मार्च को एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची जन्म से ही दिव्यांग थी। काजल की सास प्रेमलता को लड़के की चाहत थी। इसके उलट काजल ने लड़की को जन्म दिया और वह भी जन्म से दिव्यांग पैदा हुई। काजल की मानें तो इसी बात से उसकी सास और पति विकास काफी नाराज थे।

चार दिन की नवजात दिव्यांग की हत्या की

27 मार्च को अस्पताल में काजल की सास चार दिन की नवजात बच्ची को लेकर सोई थी, लेकिन जब बाद में काजल ने देखा तो बच्ची मृत पाई गई। काजल की सास फिर भी नवजात बच्ची की मौत को सामान्य बताती रही थी। मृत नवजात बच्ची की मां काजल ने अपने पति पर भी बेटी के जन्म पर नाखुश होने के आरोप लगाए थे और बताया था कि जब से दिव्यांग बच्ची हुई थी, उन्होंने उसे देखा भी नहीं था। उन्हें भी लड़के की चाहत थी।

मायके वालों ने सास की पिटाई की

अस्पताल में मृत हुई नवजात बच्ची की खबर काजल की मायके वालों को लगी तो वह भी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन उस समय काजल की सास यानी बच्ची की दादी ने इसे सामान्य मौत बताया था और सभी को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन बहू काजल के मायके वालों ने अक्रोशित होकर सास प्रेमलता की मारपीट भी कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी थी।

नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या की

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, नवजात बच्ची की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। जिस पर अब कंपू थाना पुलिस ने आरोपी सास प्रेमलता पर हत्या की एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं अब इस इस घटना को जिसने भी सुना, वह सन्न रह गया और सोचने पर मजबूर हो गया है कि एक दादी जिसे अपनी पोती को दुलार करना था, उसी ने नवजात बच्ची को मौत दे दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000