मासूम की हत्या सरसों के खेत में मिला शव, पहले बेरहमी से पीटा फिर गला दबाकर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी के कुशालपुरवा गांव में घर के बाहर खेल रही अनूसूचित जाति की मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव घर से करीब तीन सौ मीटर दूर सरसों के खेत में मिला। आईजी तरुण गाबा और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना भी गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। थाना क्षेत्र के गांव कुशालपुरवा निवासी संगीत पासवान की साढ़े चार साल की बेटी सिम्मी मंगलवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई। देर शाम पिता संगीत ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। डॉ. महिला अस्पताल की डॉ. संजू अग्रवाल, बच्चों के डॉ. बृज कुमार और मोहान पीएचसी के डॉ. शोएब निसार ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें गला दबाने के साथ पांच चोटें मिली हैं। पोस्टमार्टम के दौरान भी परिजन मौजूद रहे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे बच्ची का शव घर से तीन सौ मीटर दूर पड़ोसी गांव महामाइन खेड़ा निवासी राजेंद्र के खेत में मिला। सीओ माया राय और बांगरमऊ सीओ पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए तीन थानों की फोर्स गांव पहुंची।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डॉ. महिला अस्पताल की डॉ. संजू अग्रवाल, बच्चों के डॉ. बृज कुमार और मोहान पीएचसी के डॉ. शोएब निसार ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें गला दबाने के साथ पांच चोटें मिली हैं। पोस्टमार्टम के दौरान भी परिजन मौजूद रहे। मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर शक जताया है। पिता के मुताबिक, युवक से उसकी कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन उसने करीब 12 साल पहले भी एक बच्ची को अगवा किया था। बाद में वह मिल गई थी। उसने एक बकरी के साथ भी गलत हरकत की थी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सिम्मी माता-पिता की इकलौती संतान थी। इकलौती बेटी की मौत से परिजन बेहाल हैं। पिता का कहना है कि जिसने भी घटना को अंजाम दिया उसे कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेंगे। मृतका का पिता मुरादाबाद जिले के संबल में मजदूरी करता है। पांच दिन पहले ही बेटी के बुलाने पर वह घर आया था।

मंगलवार को घटना से पहले पति पत्नी दोनों फतेहपुर चौरासी बाजार गए थे। संगीत को बकरी खरीदने के लिए बैंक से पांच हजार रुपये निकालने थे। पत्नी ईशा को भी खरीदारी करनी थी। लेकिन पत्नी दोपहर 2:30 बजे ही घर आ गई थी। जबकि पति बाद में आया था। दोनों के घर पहुंचे के समय में करीब एक घंटे का अंतर क्यों रहा पुलिस इस बिंदु पर गहना से पड़ताल कर रही है। इसमें सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। संगीत ने बताया कि वह पत्नी और बच्ची के साथ परिवार से अलग रहता है। माता पिता और बहन दूसरे घर में रहते हैं। जब हम दोनों बाजार गए थे तब बच्ची घर में अकेली थी। जब लौटकर आया तो बच्ची नहीं मिली। घर के पास रहने वाली बहन सरिता से जानकारी ली तो उसने बताया कि अभी तो खेल रही थी। तब उसकी तलाश शुरू की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000