प्रतापगढ़ चाची के अवैध संबधों से तंज आकर भतीजे ने प्रेमी को लोहे की राड से वार कर उतारा था मौत के घाट

प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने सांगीपुर थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है। सीओ लालगंज राम सूरत सोनकर ने बताया कि लालजी वर्मा के गांव की ही एक महिला से अवैध सम्बन्ध थे। गांव के लोगों को इसकी जानकारी हो गई थी। इसे लेकर लोग तरह तरह की बातें करते थे। यह बात महिला के भतीजे राजन वर्मा उर्फ रंजन को बुरी लगती थी। एक दिन राजन वर्मा उर्फ रंजन ने ही लोहे की राड से वार कर लालजी वर्मा की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ट्यूबवेल के कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने राजन वर्मा उर्फ रंजन को गिरफ्तार किया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। 30 जनवरी 2023 को थानाक्षेत्र सांगीपुर के ग्राम भुड़हा के पास कुएं में एक युवक का शव मिला था।  शव की पहचान गांव के ही लालजी वर्मा के रूप में हुई थी। थाना सांगीपुर में मुअसं0- 26/2023 धारा- 302, 201, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा टीमें गठित कर संबंधित को कड़े निर्देश दिये गये थे।

इसी क्रम में 2 फरवरी 2023 को प्रभारी निरीक्षक थाना सांगीपुर जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र सांगीपुर के बहद ग्राम भुड़हा स्थिति अमर शान्ति इण्टर कालेज के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। विवेचना से उक्त अभियोग में धारा 120 बी भादवि का लोप किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता राजन वर्मा उर्फ रंजन पुत्र गयादीन वर्मा निवासी ग्राम भुड़हा थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़। पूछतांछ में अभियुक्त ने बताया कि मृतक का मेरी चाची के साथ अवैध संबंध था। गांव के लोग मुझे तंज कसते थे जो मुझे बहुत बुरा लगता था। मैनें मृतक को अपनी चाची से दूर रहने को कहा था लेकिन वह नहीं माना। जिसपर 29 जनवरी 2023 की रात में मैनें लोहे की पाइप से मृतक के उसके ट्यूबबेल पर सिर में प्रहार करके उसकी हत्या कर दी थी। शव को उसी के कुएं में डाल दिया था। घटना के बाद मैनें लोहे की पाइप के पूर्व स्थिति तालाब में तथा मृतक के मोबाइल फोन को तालाब के भीटे पर झाड़ी में छिपा दिया था।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000