घर के अंदर दो मासूम बच्चों की गला रेत कर नृशंस हत्या वहीं बगल में मां का साड़ी के फंदे से लटकटा मिला शव

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा रामपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को घर के अंदर दो मासूम बच्चों की गला काट कर नृशंस हत्या कर दी गई। वहीं मां का भी फांसी के फंदे से लटका शव मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। दो मासूम बच्चों और उनकी मां की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी का है। पुलिस के अनुसार जिले में शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा रामपुर में एक घर के अंदर मां बच्चों सहित तीन शव बरामद हुए हैं। दोनों बच्चों की गला रेत कर हत्या हुई है। वहीं मां का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर वारदात की पड़ताल शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि दो साल के बेटे और चार साल की बेटी की गला रेत कर हत्या हुई है। वहीं मां का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है। इन तीन के अलावा मृतका की सास ही घर में रहती है। घटना के दिन मां अपने बच्चों के संग खाना खाकर लेट गई। वहीं मृतका की सास घर के बाहर लेटती थी। जब सुबह दरवाजा नहीं खुला और बच्चों की आवाज भी नहीं सुनाई दी तब बुजुर्ग सास को आशंका हुई। उन्होंने पड़ोसियों काे बुला कर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ कर खोला तो बच्चे निर्वस्त्र अवस्था में मृत पड़े थे। वहीं बगल में मां का शव साड़ी के फंदे से लटका था। मृतका का पति रोजी-रोटी के लिए लखनऊ में मजदूरी करता है। घटना के 2 दिन पहले वह घर आया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000