दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक से कुचलकर दरोगा की हुई मौत, आरोपी चालक हुआ फरार

इटावा में एक दरोगा की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर दरोगा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पहिए के नीचे आने से दरोगा की हुई मौत…

इटावा जिले में बाइक पर सवार होकर जा रहे एक दरोगा को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया। बताते चलें कि मामला भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड के पास का है। यहां से दरोगा रहीस पाल अपनी बाइक से गुजर रहे थे। तभी रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार से दूसरी बाइक आई जिसके बाद दरोगा का संतुलन बिगड़ गया। वहीं पास से गुजर रहे बेकाबू ट्रक के पिछले पहिए के नीचे दरोगा का बाइक के आ गया। जिसकी वजह से दरोगा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

आरोपी ट्रक चालक हुआ फरार…

बताया जा रहा है कि दरोगा रहीस पाल भरथना थाने में हलका इंचार्ज के पद पर तैनात थे। जो की एटा जनपद के रहने वाले थे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां सड़क पर खड़े ट्रक को जनता की मदद से किनारे पर करने का काम किया गया, तो वही दुर्घटना का शिकार हुए दरोगा के शव को पुलिस ने कब्जे मिला कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से ट्रक चालक और बाइक चालक मौके से फरार हो गए। वहीं फरार चालक की तलाश पुलिस की तरफ से लगातार जारी है। घटना के बाद मृतक दरोगा के परिवार के लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई। दरोगा की मौत से पुलिसकर्मियों में मातम छा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000