8 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या और शव के किए 10 टुकड़े, आरोपी को जज ने सुनाई फांसी की सजा

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में 8 साल की बच्ची की हत्या और उसके शव के 10 टुकड़े करने के मामले में आज उदयपुर की पॉक्सो-2 कोर्ट ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने कमलेश को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है। वही इस हत्याकांड में दोषी के माता-पिता को भी 4-4 साल की सजा सुनाई है। दरअसल, इस बहुचर्चित मामले में पोक्सो कोर्ट ने 8 दिन पहले मुख्य आरोपी कमलेश (21) सहित उसके माता-पिता को साक्ष्य मिटाने और सहयोग करने के आरोप में दोषी करार दिया गया था। मामले में आरोपी के वकील ने कोर्ट से समय मांगा था, जिस पर जज ने उन्हें 4 नवंबर तक का समय दिया था।

ऐसे बच्ची को आरोपी ने फंसाया अपने जाल में…

इस मामले में सोमवार को कोर्ट ने भा. द. स.363, 366, 376 (2) (N) और 302 सहित पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 6 के तहत कमलेश को दोषी ठहराया। वही भा. द. स. की धारा 201 के तहत माता-पिता को 4-4 साल की कारावास की सजा दी है। माता-पिता ने सबूत नष्ट करने में आरोपी की मदद की थी। आरोपी चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को घर लेकर गया था। इसके बाद रेप कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। फिर उसके हाथ, पैर, धड़ सहित शव के 10 टुकड़े कर बोरे में भरकर घर से करीब 200 मीटर दूर एक खंडहर में फेंक आने दर्ज या था। बच्ची इसे भैया कहकर बुलाती थी। रक्षा बंधन पर राखी बांधती थी।

पिता ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट…

बच्ची के पिता ने 29 मार्च 2023 को उसके लापता होने की रिपोर्ट मावली थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि बेटी दोपहर 4 बजे स्कूल आई थी। ड्रेस बदलकर ताउजी के पास जाने का कहकर निकली थी। तब से वापस नहीं लौटी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश शुरू की। एक अप्रैल को पीड़िता का शव एक खंडहर में एक बोरे में पड़ा मिला। उसी दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी कमलेश घर में अकेला था। उसके माता-पिता घर नहीं थे। वह खिड़की में बैठकर मोबाइल पर पॉर्न मूवी देख रहा था। बच्ची को खेत पर जाता देखा और उसे चॉकलेट का लालच देकर आवाज लगाई। उसे अपने घर के अंदर बुलाकर बाथरूम में ले गया। कमलेश की हरकतों से बच्ची चिल्लाने लगी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसे उठाने लगी, लेकिन बच्ची निढाल पड़ी थी। आरोपी समझ गया कि बच्ची की मौत हो चुकी है।

बाथरूम में ही पत्थर-छुरी से बच्ची के शरीर के किए 10 टुकड़े…

चार्जशीट के मुताबिक आरोपी कमलेश ने शरीरबाथरूम में ही पत्थर-छुरी से बच्ची के हाथ-पैर, धड़ सहित पूरे शरीर के अलग-अलग 10 टुकड़े किए थे। फिर उन टुकड़ों को अलग-अलग थैली में भरा था। थैलियों को टॉयलेट में छिप दिया था। कमलेश के माता-पिता को घटना की खबर दूसरे दिन 30 मार्च को लगी थी। तीनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया था। रात 11 बजे कमलेश शव के टुकड़ों से भरी बोरी घर से करीब 200 मीटर दूर बने खंडहर में फेंकने गया था। इस बीच कमलेश का पिता रामसिंह घर के बाहर और मां किशन कंवर खंडहर के बाहर खड़ी रही। ताकि आने-जाने वालों से बेटे को सतर्क कर सकें। वही माता- पिता ने इस केस में पहले से जमानत याचिका लगाई थी, इस वजह से उन्हें जमानत दे दी गई। इस केस में 42 गवाह, 174 अहम दस्तावेज और 27 आर्टिकल पेश किए गए थे। वही सजा सुनने के बाद आरोपी कमलेश ने कहा कि वो निर्दोष है। माता- पिता को बचाने के लिए उसने ये सब किया। मैं हाइकोर्ट में अपील करूँगा। वही इस फैसले के बाद मावली के पीड़िता के गांव में खुशी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000