दरोगा का बेटा दोस्त संग पहुंचा हवालात, घर जा रही युवती का रास्ता रोककर की थी शर्मनाक हरकत

गाजियाबाद। कविनगर सी-ब्लॉक में खरीदारी करने गई एक युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में कविनगर पुलिस ने दारोगा के बेटे को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।यह घटना जिस स्थान पर हुई, वहां से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी भी है। मंगलवार रात को एक नौकरीपेशा युवती कविनगर सी-ब्लॉक मार्केट में वर्ना कार से खरीदारी करने के लिए अपनी सहेली के साथ आई थी।

थार सवार युवकों ने कसी थी युवती पर फब्तियां

युवती ने अपनी कार रामलीला मैदान के पास पार्क की थी। खाने के सामान की खरीदारी कर जब वह वापस लौटकर अपनी कार के पास जा रही थी, तभी वहां पर थार कार सवार दो युवकों ने उस पर फब्तियां कसी और छेड़छाड़ की। युवती भागकर अपनी कार में बैठी तो आरोपितों ने युवती का रास्ता रोकने के लिए उसकी कार के आगे अपनी कार लगा दी।

मौके से किसी तरह निकल कर भागीं युवतियां

युवती ने मामले की सूचना 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी और किसी तरह वहां से भागकर निकल गई। कुछ देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवती को वापस बुलाया। युवती ने मौके पर जाकर आरोपितों की पहचान की तो पुलिस ने उनको हिरासत में लिया है। युवती की शिकायत पर कविनगर थाने में आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

UP पुलिस में दारोगा हैं सिद्धार्थ के पिता

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की शिकायत पर गिरफ्तार किए गए आरोपित पांडव नगर का सिद्धार्थ और आयुष, मेरठ के गढ़ रोड का रहने वाला है, आरोपितों में सिद्धार्थ के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने बताया कि जिस थार कार में आरोपित सवार थे, उसको जब्त कर लिया है।

शादी न करने पर युवती को दी धमकी

उधर, वेव सिटी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती को उसके साथ बुटिक का काम करने वाले कर्मचारी ने शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि वह दिल्ली में प्रेम रोहिला उर्फ रोहित के साथ बुटिक का काम करती थी।

वहां पर रोहित उसे परेशान करता था, इसलिए उसने काम करना छोड़ दिया। आरोप है कि काम छोड़ने के बाद भी अलग -अलग मोबाइल नंबर से फोन कर रोहित उसे परेशान करता है। शादी करने का दबाव बनाता है, मना करने पर गाली -गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000