झूठा निकला झांसी गैंगरेप केस, पड़ोसियों को फंसाने के लिए बुआ ने भतीजी संग रची थी खतरनाक साजिश

उत्तर प्रदेश के झांसी में चलती कार में लड़की से गैंगरेप का मामला फर्जी निकला। दरअसल, वो अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी, इसलिए घर से भाग गई। लेकिन बॉयफ्रेंड उससे मिलने नहीं आ पाया। ऐसे में लड़की अपनी बुआ के घर पहुंच गई, जहां बुआ ने अपने पड़ोसियों को फंसाने और पैसे ऐंठने के लिए लड़की (भतीजी) से गैंगरेप की कहानी रच डाली। पुलिस ने लड़की, बुआ और उसके बेटे को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।

झांसी पुलिस द्वारा की गई जांच और खंगाले गए 50-60 सीसीटीवी फुटेज ने इस फर्जी गैंगरेप की पोल खोल दी।  एसएसपी झांसी राजेश एस ने बताया कि पूरी स्क्रिप्ट पुराने विवाद में शामिल पड़ोसी शख्स को फंसाने और मोटी रकम वसूलने के लिए कथित पीड़िता की बुआ द्वारा लिखी गई थी। पोल खुलने के बाद पुलिस ने लड़की, साजिश रचने वाली बुआ और बुआ के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

बता दें कि पूरी घटना झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली 17 साल की एक लड़की ने 21 अगस्त को बुआ समेत पूरे परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की थी कि 20 अगस्त की सुबह रोज की तरह ज़ब वह शौच के लिए गई थी तभी गांव के तीन युवक उसे कार में उठाकर ले गये और दो युवकों ने उससे रेप किया। इसके बाद उसे एक मंदिर के पास छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के दौरान लड़की द्वारा बताए गये घटनाक्रम के आधार पर घर से लेकर शहर में लगे लगभग 50 से 60 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। लेकिन घटना के वक्त पुलिस को गांव में कोई कार आती-जाती नहीं नजर आई। बल्कि लड़की ही सुबह 7 बजे अकेले गांव के बाहर स्थित पेट्रोल पम्प से ऑटो में बैठते कैमरे में कैद हुई।

इसके बाद 7 बजकर 21 मिनट पर वह झांसी के जेल चौराहे पहुंची, जहां स्थित एक भोजनालय के कर्मचारी के मोबाइल से अपने गांव के पड़ोसी को फोन लगाने का प्रयास किया लेकिन सम्पर्क नहीं हुआ। फिर आसपास पैदल घूमती हुई नजर आई। बाद में खुशीपुरा की एक दुकान पर पहंची, जहां से उसने आर्टिफिशियल एक जोडी पायल व बिछिया खरीदी। उसी दुकानदार के मोबाइल से उसने अपने बॉयफ्रेंड को झांसी किले पर बुलाया। लेकिन उसके न आने पर अपनी बुआ के घर सुबह लगभग 10.15 बजे पहुंच गई।

यहां लड़की की बुआ व बुआ के लड़के ने अपनी पुरानी रंजिश निकालने और विरोधियो को फंसाने व उनसे मोटी रकम वसूलने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने लड़की से गैंगरेप की झूठी कहानी गढ़ दी, लेकिन कैमरों ने पूरी पोल खोल दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000