इंस्पेक्टर की पत्नी ने तमंचे से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सात साल पहले हुई थी दोनों की शादी

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में इंस्पेक्टर की पत्नी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पति और पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होना आम बात है। लेकिन कई बार ये झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि लोग जोश में आकर होश खो बैठते हैं और कोई बड़ा कदम उठा लेते हैं। यहां एक इंस्पेक्टर की पत्नी ने घरेलू लड़ाई में कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आरती उर्फ दीप्ति पोरवाल के रूप में हुई है। 30 वर्षीय आरती औरैया की रहने वाली थी। उसकी 7 साल पहले सिकंदरपुर वैश्य थाने के एसओ (इंस्पेक्टर) विवेक गुप्ता से शादी हुई थी। विवेक थाना परिसर में ही रहते हैं। उनकी पत्नी कुछ दिनों पहले ही यहां रहने उनके साथ आई थी। हालांकि मंगलवार (2 अगस्त) रात लगभग दस बजे विवेक के आवास स्थल से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

आवाज सुनते ही थाना परिसर के कई पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर विवेक के घर की ओर दौड़े। वे घर में घुसे तो देखा कि आरती खून से लथपथ जमीन में सटपटा रही है। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर थाना परिसर में आत्महत्या की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। कासगंज के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया, पटियाली सर्किल के क्षेत्राधिकारी आर के तिवारी और सर्किल के सभी थानों के इंस्पेक्टर घटना स्थल पर तुरंत पहुंचे। जल्द ही फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक यूनिट भी मौके पर आई। इन सभी ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आत्महत्या में इस्तेमाल हुआ 315 बोर का अवैध तमंचा भी जब्त कर लिया। कुछ देर बाद आरती के मायके वाले भी मौके पर आ गए।

आरती की बहन ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि इंस्पेक्टर विवेक ने ही उनकी बहन की गोली मारकर हत्या की है। वहीं आरती के बाकी परिजनों ने भी विवेक पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सिकंदरपुर वैश्य थाने के एसओ विवेक गुप्ता इटावा जिले के भरथना के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद एसपी ने उन्हें नौकरी से सस्पेंड कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ एक जांच का आदेश भी दिया। सूत्रों की माने तो पति और पत्नी के बीच किसी निजी बात को लेकर अनबन चल रही थी। इसी दौरान आरती ने अपनी कनपट्टी पर तमंचा रख चला दिया।फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह आत्महत्या थी या हत्या इसका सच सामने आने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000