माफिया अतीक और अशरफ हत्याकांड में नौ महीने चली जांच, एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच के लिए बने आयोग ने जांच के लिए लगभग नौ महीने का समय लिया। इस दौरान हत्याकांड के चश्मदीदों समेत सैकड़ों लोगों से पूछताछ की गई। चश्मदीद रहे मीडियाकर्मियों, पुलिस वालों और मेडिकल स्टाफ के बयान भी आयोग ने लिए। चर्चित इस दोहरे हत्याकांड के बाद बने तीन सदस्यीय आयोग को 20 दिन के अंदर पांच सदस्यीय बना दिया गया था। टीम के सदस्य इस दौरान कई बार प्रयागराज आए और घटनास्थल समेत हत्याकांड से संबंधित स्थलों के चप्पे चप्पे की जांच की। 15 अप्रैल की रात अतीक और अशरफ की उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान कॉल्विन अस्पताल में जांच के लिए लाया गया था। अस्पताल गेट पर ही मीडियाकर्मियों के बीच में छिपे सनी, लवलेश और अरुण ने दोनों को गोलियों से भून दिया था। दोहरे हत्याकांड के बाद शासन ने 17 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग बना दिया था। आयोग में पूर्व डीजी इंटेलिजेंस सुबेश कुमार सिंह और पूर्व जिला न्यायधीश बृजेश कुमार सोनी भी शामिल थे। आयोग ने जांच भी शुरू कर दी थी। घटनास्थल की जांच के साथ-साथ पूछताछ भी शुरू कर दी गई थी।

घटना स्थल का किया गया था सीन रिक्रियेट…

इस बीच शासन ने सात मई को आयोग में इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहब भोंसले और झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह को भी शामिल किया। न्यायमूर्ति भोंसले को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। सदस्यों की संख्या पांच हो गई। आयोग के सदस्यों ने अस्पताल के गेट पर सीन रीक्रिएट किया। इसके बाद टीम धूमनगंज थाने के लॉकअप भी गई जहां से अतीक और अशरफ को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद आयोग के सदस्य कई बार प्रयागराज आए। कभी सिर्फ एक दिन के लिए तो कभी दो तीन दिनों के लिए। आयोग ने चश्मदीद रहे मीडियाकर्मियों, पुलिस वालों, मेडिकल स्टाफ, आसपास के दुकानदारों, होटल स्टाफ और थाना स्टाफ से गहन पूछताछ की। तमाम चश्मदीदों के बयान रिकाॅर्ड भी किए गए। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों और दोहरे हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी के सदस्यों से भी पूछताछ की गई। आयोग ने तथ्यों को कई कई बार परखा। कई बयानों को क्राॅस चेक भी किया गया। जिस होटल में कातिल ठहरे थे, वहां के स्टाफ से भी पूछताछ की गई। करीब नौ महीने तक लंबी जांच, पूछताछ और बयानों को परखने के बाद आयोग ने जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।

हत्याकांड के बाद एक महीने में किए तीन दौरे…

अतीक और अशरफ की हत्या के बाद 17 अप्रैल को गठित आयोग ने अगले महीने यानी 16 मई तक तीन दौरे किए थे। इनमें पहला दौरा 20 अप्रैल को और दूसरा दौरा पांच मई को हुआ था। 20 अप्रैल और पांच मई को आयोग के तीन सदस्यों ने जांच की थी थी। इस दौरान सीन रीक्रिएशन के साथ साथ हत्याकांड से संबंधित एफआईआर तथा अन्य डाक्यूमेंट पुलिस से लिए गए थे। एमएनएनआईटी के विशेषज्ञों द्वारा सीएसटी मशीन से घटनास्थल की माप कराई गई जिससे घटनास्थल के एरिया के बारे में सटीक तौर पर पता चल सके। सात मई को आयोग में पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहब भोंसले और पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह के जुड़ने के बाद पांच सदस्यीय टीम तीसरे दौरे पर प्रयागराज आई। चार दिनों तक निरीक्षण, पूछताछ और तथ्यों को एकत्र किया जाता रहा। 16 मई को टीम वापस गई। इसके बाद कई बार गवाहों के बयान के लिए आयोग के सदस्य प्रयागराज आए।

उमेश पाल के कातिलों के एनकाउंटर की जांच के लिए सभी पुलिसकर्मियों से हुई पूछताछ…

 उमेश पाल के कातिलों के एनकाउंटर की जांच के लिए बने आयोग ने चार एनकाउंटर की जांच की। एनकाउंटर में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर बुलाया और उनके बयान दर्ज किए। उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने 27 फरवरी को असद की कार चलाने वाले अरबाज का नेहरू पार्क के पास एनकाउंटर कर दिया था। इसके बाद उमेश पर पहली गोली चलाने वाले विजय चौधरी उर्फ उस्मान का एनकाउंटर छह मार्च को कौंधियारा के भमोखर गांव में किया गया। 13 अप्रैल को झांसी के बड़ा गांव में अतीक के बेटे असद और उसके साथी गुलाम का एनकाउंटर किया गया। चारों एनकाउंटर की जांच के लिए दो सदस्यीय आयोग बनाया गया था। हाईकोर्ट में पूर्व न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में पूर्व डीजी विजय कुमार गुप्ता को आयोग का सदस्य बनाया गया। टीम आठ मई को नेहरू पार्क और कौंधियारा के भमोखर गांव गई। 17 अगस्त को टीम झांसी के बड़ा गांव भी गई। जांच के दौरान तीनों स्थानों पर सीन रीक्रिएशन भी किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000