विवाद सुलझाने पहुंचा आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार! वर्दी देखकर पुलिस को हुआ

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की जलेसर पुलिस ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। जलेसर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुधीर कुमार राघव ने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति खुद को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का अधिकारी बताकर एक विवाद सुलझाने पहुंचा। कथित आईपीएस की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान ललितपुर जिले के कोतवाली नाका क्षेत्र निवासी हेमंत प्रताप सिंह बुंदेला के रूप में हुई है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उप निरीक्षक चन्द्रशेखर त्रिपाठी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शौक में वर्दी पहनी और अपराध कबूल किया

पुलिस के अनुसार आरोपी ने खाकी वर्दी पहनी थी, लेकिन आईपीएस के अनुरूप उसकी बेमेल वर्दी देखकर पुलिस को संदेह हुआ और कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि शौक में उसने यह वर्दी पहनी है। पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध कबूल किया और कहा कि वह आईपीएस अधिकारी नहीं है। इसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

फर्जी आईपीएस की तबीयत बिगड़ी

एटा में सलमान का बीबी से विवाद चल रहा था। बीबी और साली एक आईपीएस अफसर को लेकर आई, जिसने धमकाया तो पीड़ित ने पुलिस बुला ली। असली पुलिस आई तो नकली आईपीएस की पोल खुली और वो हेमंत बुंदेला निकला। पकड़ा गया तो नकली आईपीएस की तबियत बिगड़ गई फिर उसे जलेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000