सपा के नेता हैं या पाकिस्तान के प्रवक्ता,देवरिया से पहलगाम हमले पर दहाड़े सीएम योगी, अखिलेश से लेकर अबू आजमी तक को लपेटा

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देवरिया में 501 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।देवरिया को विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला।पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विपक्ष की बयानबाजी पर सीएम ने तीखा प्रहार किया।

सीएम योगी ने कहा कि राजनीति की भी सीमा होनी चाहिए, जातियों में बांटकर सत्ता सुख भोगने वाले सिर्फ अपने परिवार का विकास करते रहे,आज पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार कड़े कदम उठा रही है,देश गुस्से में है तो समाजवादी पार्टी के नेता पाकिस्तान के प्रवकत के तौर पर बात कर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि आज देश गुस्से में हैं,सरकार आतंकियों के मददगारों के खत्म की बात कर रही है,लेकिन समाजवादी पार्टी के नेताओं के किस-किस प्रकार के बयान आते हैं,यह पता लगाने में ही कठिनाई हो रही है कि सपा के नेता बोल रहे हैं या पाकिस्तान के प्रवक्ता।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव ने कहा हिंदू-हिन्दू को मारता है,कैसा बयान है यह,यानी पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि पहलगाम हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत हुई,जब समाजवादी पार्टी के मुखिया से उनके घर जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा वह हमरे पार्टी का थोड़े ही है,कितना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बयान है,देश की संवेदना होनी चाहिए अपने नागरिकों पर।अबू आजमी की ओर इशारा करते हुए सीएम ने कहा कि इनके पार्टी के मुंबई के एक पदाधिकारी का बयान सुना होगा,उनका एक सांसद और भी घटाइए बयान देता है।

सीएम योगी ने कहा कि जब भी जातियों की राजनीति होगी, जब भी विभाजनकारी राजनीति होगी तो तुष्टिकरण की पराकाष्ठा को पार करते हुए आपकी सुरक्षा के साथ ऐसे ही खिलवाड़ करने कुत्सित प्रयास करेंगे,जैसे कुछ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि हमें एक स्वर से निंदा करनी चाहिए,आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ के भारत को एक स्वर से लड़ना चाहिए,प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने के संकल्प के साथ बढ़ना चाहिए,आपने जैसे देश से नक्सलवाद के सफाये को देखा है जल्द ही आतंकियों का भी सफाया होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000