प्रेमी ने की महिला की हत्या, फिर शव को नहर में फेंका उत्तरप्रदेशप्रयागराज जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, 15 साल पहले हत्या के केस में गया था जेल By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 19, 2024 394 प्रयागराज। नैनी सेंट्रल जेल में बंद कैदी की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। 15 साल पहले वह हत्या के आरोप में जेल गया हुआ था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तेलियरगंज के रहने वाले किसन लाल विश्वकर्मा (55) 15 साल से जेल में बंद थे। उनके दो बेटे हैं। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। बेटे कन्हैया लाल ने बताया कि उनके पहले छोटी- मोटी चोरी करते थे। साल-2009 में फाफामऊ पुल के पास एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। उसी मामले में पुलिस उनके पिता को जेल भेज दिए। तभी से वह ट्रायल में जेब में बंद थे। साथ में आए लोगों ने बताया कि उनके आदतों से घर वाले परेशान हो गए थे। बदनामी की वजह से उन्हें छुड़वाने का प्रयास नहीं किए। कहा कि वह किसी की हत्या नहीं किए थे। पुलिस झूठे ही उन्हें जेल भेज दी थी। वहीं पोस्टमार्टम के बाद तेलियरगंज घाट पर अंतिम संस्कार किया। समाचार 394 Share