कुएं से पानी पीने पर 5 दलित बच्चों को युवक ने डंडे से पीटा, हाथों को रस्सी से बांधा

भोपाल। बच्चों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक डंडे से पांच बच्चों की पिटाई कर रहा है। सभी बच्चों के हाथ पैर रस्सी से बंधे हैं। वीडियो जबलपुर का बताया जा रहा है। बच्चों की पिटाई का यह वीडियो मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। जीतू ने भाजपा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधते हुए लिखा है कि दिल दहलाने वाला यह दृश्य पत्थरदिल को भी विचलित कर सकते हैं। रोते-बिलखते-चीखते इन बच्चों ने सिर्फ कुएं से पानी पी लिया था और, ये तालिबानी सजा इसलिए दी गई कि ये मासूम दलित हैं। वीडियो कहां का है? युवक बच्चों को क्यों मार रहा है? बच्चे कौन हैं? हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

दोषियों पर तुरंत कार्रवाई करें…

पीसीसी चीफ जीतू ने एक्स पर आगे लिखा है कि नरेंद्र मोदी जी गौर से देख लें कि द्वारा फैलाई जा रही नफरत का नतीजा है कि अब मासूम जिंदगियों से भी सांसों का सौदा करना चाहता है। सोचना यह भी होगा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले डॉ. मोहन यादव सरकार में ज्यादा क्यों दिखाई दे रहे हैं? दोषियों को चिन्हित करें। मिसाल बने, ऐसी कार्रवाई करें। पूरे दलित समाज से तत्काल माफी मांगें।

बच्चे छोड़ देने की लगा रहे गुहार…

58 सेकेंड के इस वीडियो में पांचों बच्चे एक ही रस्सी से बंधे हैं। बच्चे चीख-चीखकर रो रहे हैं। युवक से छोड़ देने की गुहार लगा रहे हैं। आसपास काफी भीड़ है, जो बच्चों को छोड़ देने की बात युवक से कह रही है। लेकिन युवक किसी की नहीं सुन रहा है, बच्चों को पीट रहा है। 

आशीष ने लिखा: जीतू जी दूसरे राज्य के वीडियो को MP का बताकर बदनाम न करें… 

जीतू की पोस्ट पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पलटवार किया है। आशीष ने एक्स पर लिखा है कि जीतू पटवारी जी, टूटता दल हो, बिखरता बल हो। चिंता में आज और कल हो…। तो आंखों में राजनैतिक मोतियाबिंद हो ही जाता है। लेकिन इस हताशा और निराशा में किसी दूसरे राज्य के वीडियो को अपने मध्य प्रदेश का बताकर बदनाम ना करें…अब ध्यान से समझें और जो वीडियो पोस्ट कर रहा हूं उसको बार बार देखें। 

कांग्रेसियों को खुशहाल मध्यप्रदेश भाता नहीं है

आशीष ने आगे लिखा है कि वीडियो के बच्चों की भाषा जबलपुर या मध्य प्रदेश की नहीं है। वीडियो में पानी नहीं बल्कि ‘पैसे’ निकालने की बात कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट कहती हैं कि वीडियो एमपी का नहीं। स्थानीय पुलिस और लोगों ने वीडियो की प्राथमिक जांच करके इसे दूसरे राज्य का बताया है। आपको मध्यप्रदेश को बदमान करने के एक और प्रयास के लिए मध्यप्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। अचरच नहीं है कि बदहाली में मध्यप्रदेश को लाने वाले कांग्रेसियों को खुशहाल मध्यप्रदेश भाता नहीं है। 

SP बोले-वीडियो जबलपुर का नहीं….

बच्चों की पिटाई के वीडियो को लेकर भाजपा-कांग्रेस में घमासान मच गया। इस बीच सोशल मीडिया X पर जबलपुर एसपी के अकाउंट से वीडियो जबलपुर का न होना बताया गया। इसमें कहा है- एक पोस्ट बच्चों के साथ मारपीट का वीडियो मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा उनके ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है, जिसका घटनास्थल जबलपुर जिले का होना नहीं पाया गया है।  

नेता शिंदे की पोस्ट: इस देश में जिंदा इंसान को पानी नहीं पीने देते… 

महाराष्ट्र की आजाद समाज पार्टी की नेता नेहा शिंदे ने तीन दिन पहले यह वीडियो एक्स पर पोस्ट किया था। नेहा ने लिखा था कि ये विडियो जबलपुर का है। बच्चों का कसूर सिर्फ इतना है कि इन्होंने प्यास लगने पर कुएं से पानी पी लिया था। क्या ये है रामराज्य? इस देश में पत्थर की बेजान मूरत को पानी से नहलाते हैं, लेकिन जिंदा इंसान को पानी पीने नहीं देते। कितनी शर्मनाक बात है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000