पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली... उत्तरप्रदेशफतेहपुर माफिया अतीक अहमद के करीबी 25 हजार के इनामी जर्रार अहमद से हुई पुलिस मुठभेड़ में जर्रार अहमद के पैर में लगी गोली By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 26, 2023 984 उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खखरेरू क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को माफिया डान अतीक अहमद के एक करीबी को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिहं ने यहां बताया कि खखरेरू थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और अतीक अहमद का करीबी अतहर खां के दूसरे नम्बर के पुत्र मोहम्मद जर्रार की काफी दिन से पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने इस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आज खखरेरू पुलिस रहमतपुर के जंगल में कम्बिंग कर रही थी कि पुलिस को देखकर जर्रार ने फायरिंग की। जबाबी फायरिंग में जर्रार के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। गिरने के बाद पुलिस ने उस मय इंग्लिस रायफल के गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पिछले सप्ताह जर्रार के बड़े भाई इनामी मोहम्मद अहमद ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। बाद में पुलिस ने रिमांड पर लिया और इसके कब्जे 38 बोर का फैक्ट्री मेड पिस्टल और एक रायफल उसके ईट भटठे से बरामद हुई थी। उन्होंने बताया कि गुंडई के बल पर अतहर खां ने तालाब की जमीन पर घर बना रखा था जिसे पुलिस ने बुल्डोजर चलाकर जमींदोज कर दिया था। अपराध 984 Share