दीवान रंजन कुमार गुप्ता अपराधउत्तरप्रदेशजौनपुर जौनपुर :पासपोर्ट आवेदन के लिए 15 सौ घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए दीवान By Pratibha Rajdar Last updated Sep 7, 2024 487 जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली में तैनात एक दीवान को शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ घूस लेते हुए पकड़ा। दीवान पर आरोप है कि उसने पासपोर्ट आवेदन की रिपोर्ट लगाने के एवज में पीड़ित से 15 सौ रुपये रिश्वत की मांग की थी। एंटी करप्शन टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसे सिकरारा थाने ले जाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मुजार गांव की है, जहां अरशद अहमद नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर वाराणसी एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, और राकेश बहादुर सिंह समेत करीब दर्जनभर पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पीड़ित के साथ मछलीशहर कोतवाली पहुंचे। पूर्व निर्धारित योजना के तहत, पीड़ित अरशद अहमद ने दीवान रंजन कुमार गुप्ता, जो कि थाने के सीसीटीएनएस कंप्यूटर ऑपरेटर थे, को पाउडर लगे 15 सौ रुपये पकड़ाए। जैसे ही दीवान ने नोट पकड़े, एंटी करप्शन टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। नोट पकड़ने से दीवान का हाथ लाल हो गया, जिसे सबके सामने धुलवाया गया। samachar 487 Share