विनेश फोगाट इस सीट से लड़ेंगी चुनाव, आज ही हुई कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस में शामिल हुईं पहलवान विनेश फोगाट की सीट फाइनल हो गई है। जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट चुनाव लड़ेंगी। हालांकि बजरंग पूनिया चुनाव नहीं लड़ेंगे। दोनों आज कांग्रेस में शामिल हुए थे। विनेश ने जब से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकत की थी, तभी से कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था। पार्टी में शामिल होने के बाद फोगाट ने कहा कि वह नहीं चाहती हैं कि दूसरे खिलाड़ियों को उन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, जिनसे वह गुजरी हैं। जुलाना सीट से चुनाव लड़ने की वजह भी सामने आ गई है। जुलाना सीट से उनका खास नाता है।

जुलाना सीट के अंतर्गत ही उनके पति सोमवीर का गांव बख्ता खेड़ा आता है। कांग्रेस में शामिल होने के पहले से विनेश के परिवार के सदस्य क्षेत्र का दौरा करके समर्थन जुटाने में लगे हुए थे। जुलाना सीट जाट बहुल मानी जाती है. 2019 के विधानसभा चुनाव में जेजेपी के अमरजीत ढांडा को यहां से जीत हासिल हुई थी। 2009 से 2019 तक इस सीट पर इंडियान नेशनल लोकदल का कब्जा रहा। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद जब पत्रकारों ने विनेश से पूछा कि वो ससुराल या मायके में से किस क्षेत्र का चयन चुनाव लड़ने के लिए करेंगी, तो उनका कहना था कि दोनों ही क्षेत्रों से उनका लगाव है।

यह मेरी नई पारी है , विनेश फोगाट…

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, ‘जब हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था, तब बीजेपी ने हमारा साथ नहीं दिया जबकि बाकी दल हमारे साथ खड़े थे। कांग्रेस ने हमारे दर्द और आंसुओं को समझा। आज मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी विचारधारा से जुड़ी हूं, जो महिलाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़ी है।’ पूनिया और फोगाट ने 2023 में बीजेपी के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में प्रमुखता से हिस्सा लिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000