जयंत चौधरी ने अमित शाह-जेपी नड्डा से की मुलाकात, ‘डील हुई पक्की’, बीजेपी के साथ गठबंधन का जल्द होगा ऐलान

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी जल्द ही इंडिया गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, जयंत चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से बुधवार को दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद यूपी में भी इंडी अलायंस का टूटना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद लगभग तय हो गया है कि जयंत चौधरी और बीजेपी के बीच डील पक्की हो गई है। इंडिया टीवी को पुख्ता ख़बर मिली है कि जयंत चौधरी का एनडीए (NDA) में आना लगभग तय है।

अखिलेश यादव ने दिया था 7 सीटों का ऑफर…

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी को पश्चिमी यूपी में सात लोकसभा सीटों पर लड़ने का ऑफर दिया था लेकिन जंयत ने अपना मन पीएम मोदी के साथ जाने का बना लिया है। बताया जा रहा है कि जयंत चौधरी जल्द ही इंडी अलायंस से अलग होने का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले अभी हाल में जब अखिलेश यादव से इस संबंध में सवाल पूछा गया था तो उन्होंने दावा किया था कि जयंत कहीं नहीं जा रहे हैं। 

चंद्रबाबू नायडू की भी एनडीए में वापसी लगभग तय…

आरएलडी नेता जयंत चौधरी के साथ टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू की भी एनडीए में वापसी हो सकती है। चंद्रबाबू नायडू ने भी कल देर रात अमित शाह से मुलाकात की है। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे। चंद्रबाबू नायडू की बीजेपी के करीब आने की चर्चा लंबे समय से  चल रही है। नायडू बुधवार को दिल्ली पहुंचे थे और रात में अमित शाह के घर जाकर मुलाकात की। चंद्रबाबू नायडू साल-2014 का  चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ चुके हैं। आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इस लिहाज से ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000