डिलीवरी के बाद अस्पताल में बच्चा छोड़ गई कलयुगी माँ,मामले की जांच करने पहुंची टीम

आगरा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कालिंदी विहार स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल के बेसमेंट को सील कर दिया है। यहां मौके पर चिकित्सक नहीं मिले। नोटिस भी दिया है। टीम यहां अविवाहित युवती के प्रसव होने के बाद शिशु छोड़कर जाने के मामले में जांच करने पहुंची थी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एसीएमओ डॉ. अमित रावत को अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए भेजा था। अस्पताल में एक मरीज भर्ती था। डॉ. अभिषेक चौहान के नाम से पंजीकृत था। टीम को ये मौके पर नहीं मिले। एसीएमओ ने फोन पर बात की तो उन्होंने किसी कार्य से घर आने की बात कही। बेसमेंट का निरीक्षण किया तो यहां बेड और अन्य चिकित्सकीय सामान रखा हुआ था। इसको सील कर दिया है।

एएस हॉस्पिटल से नवजात को एसएन में कराया भर्ती…

एसीएमओ डॉ. अमित रावत ने बताया कि बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम के साथ यमुनापार स्थित एएस हॉस्पिटल पहुंचे। यहां नवजात सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती नवजात को एसएन मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कराया गया है। नवजात की हालत में सुधार है।

ये था मामला…

बीते 7 नवंबर को मथुरा से आई युवती कालिंदी विहार स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल में प्रसव के चार घंटे बाद छोड़कर चली गई थी। नवजात की हालत बिगड़ने पर इसे नजदीकी एएस हॉस्पिटल के नवजात सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती करा दिया। इसमें प्रसूता के अविवाहिता होने और नवजात को बेचने की सूचना पर मानव तस्करी निरोधक सेल की पुलिस सक्रिय हो गई। सेल प्रभारी इकबाल हैदर ने बताया कि स्टाफ से पता चला कि सोमवार की रात को 11 बजे मथुरा की रहने वाली युवती के साथ युवक और नर्स आई थी। युवक का पहचान पत्र भी लिया था। मंगलवार कर सुबह चार बजे सामान्य प्रसव से युवती ने बच्चे को जन्म दिया और सुबह आठ बजे युवती औ युवक नवजात को छोड़कर चले गए। नर्स ने अस्पताल प्रबंधन पर शिशु से सौदेबाजी में शामिल होने के आरोप लगाए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000