कलयुगी माँ ने लालच में आकर प्रेमी संग मिलकर की सगे बेटे की हत्या, सड़क दुर्घटना दर्शाने की बनाई थी योजना

कानपुर देहात में लाखों ेके बीमा के लालच में प्रेमी संग बेटे की हत्या की साजिश रचने वाली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मां ने बताया कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को सड़क दुर्घटना दर्शाने की योजना बनाई थी। कानपुर देहात में प्रदीप हत्याकांड में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल मां को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस हिरासत में आरोपी मां रुपये के लालच में आकर सब कुछ तबाह होने की बात कह कर पछतावा करती नजर आई।

बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर निवासी प्रदीप (23) की 26 अक्तूबर की रात को हत्या कर शव कानपुर-इटावा हाईवे पर डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ के पास फेंक दिया था। पुलिस ने मंगलवार रात को अंगदपुर निवासी ऋषि कटियार उर्फ भाटिया व बुधवार को उसके भाई मयंक उर्फ ईशू को गिरफ्तार कर खुलासा किया था। हत्या की योजना में प्रदीप की मां ममता का नाम भी प्रकाश में आया था। गुरुवार सुबह पुलिस ने ममता को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ममता ने बताया कि उसके पति संदीप की चार साल पहले मौत हो गई थी। इसके कुछ समय बाद उसके पड़ोसी मयंक उर्फ ईशू से संबंध हो गए। उसके साथ जीवन बिताने की चाह में ईशू ने शादी नहीं की और छोटे भाई ऋषि की शादी करवा दी।

बीमा क्लेम का रुपया हम लोगों को मिल जाएगा

कई बार बेटे प्रदीप ने उसको ईशू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसकी वजह से बेटे ने उससे दूरियां बना ली थीं। आंध्रप्रदेश में पानी पूरी बेचने का काम शुरू कर दिया था। जब भी वह घर आता था, तो अपने बाबा जगदीश नारायण के पास रहता था। ममता ने पुलिस को बताया कि उसने व ईशू ने प्रदीप के नाम पर अलग-अलग तारीख में चार बीमा पॉलिसी करवाई थीं। सभी पॉलिसी की कुछ किस्तें भी जमा की थी। दिवाली पर बेटा प्रदीप घर आने वाला था। यह जानकार उसने व मयंक ने मिलकर योजना बनाई कि प्रदीप की हत्या कर एक्सीडेंट से मृत्यु होना दर्शा दें, तो बीमा क्लेम का रुपया हम लोगों को मिल जाएगा। इस पर मयंक उर्फ ईशू ने अकेले हत्या न कर पाने की बात कह अपने भाई ऋषि को वारदात में शामिल करने को कहा।

हथौड़ी से सिर पर वारकर की हत्या

साथ ही, किसी को शक न हो इसके लिए प्रदीप के घर आने पर उसको गांव छोड़ने को कहा। उसने यह भी बता दिया था कि बेटा कभी कभी शराब पी लेता है और होश में नहीं रहता है। पूरी योजना बनाने के बाद बेटे के घर आने के दो दिन बाद वह रिश्तेदार के यहां चली गई, जिससे कोई उस पर शक न कर सके। 26 अक्तूबर को योजना के अनुसार मयंक व ऋषि ने बेटे को शराब पिलाई और नशे में होने पर हथौड़ी से सिर पर वारकर हत्या कर दी। वारदात को हादसा दर्शाने के लिए शव हाईवे किनारे फेंक दिया था।

ससुर ने प्रेमी व उसके भाई पर हत्या का आरोप लगा दिया

वह बीमा क्लेम मिलने पर कुछ हिस्सा ऋषि को देने के बाद प्रेमी मयंक के साथ दूर जाकर आराम भरी जिंदगी जीना चाह रही थी। हत्या कर शव फेंकने तक की वारदात योजना के अनुसार पूरी होने के बाद परिजन के बेटे की मौत की जानकारी देने पर वह गांव पहुंची थी। वहां ससुर ने प्रेमी व उसके भाई पर हत्या का आरोप लगा दिया। 28 अक्तूबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। उसे यकीन था कि परिजन का शक उसके ऊपर नहीं जाएगा। इधर प्रदीप हत्या कांड का खुलासा होने पर बाबा जगदीश नारायण, चाचा संजय, सर्वेश, हरगोविंद व अन्य परिजन गमगीन रहे। वहीं, मां की करतूत पर उसे कोसते नजर आए।

प्रदीप की मां से नहीं बनती थी। वह आंध्र प्रदेश में रहकर पानी पूरी का ठेला लगाता था, जब भी आता था बाबा के पास रुकता था। घटना का खुलासा ऐसा हुआ कि प्रदीप की मां के संबंध गांव के मयंक उर्फ ईशू से थे। इन दोनों ने प्रदीप की चार एलआईसी की पॉलिसी चार, छह, आठ, 15 लाख की कराई थीं। कुछ पॉलिसी ऐसी थीं, जिनकी परिपक्वता धनराशि दोगुनी हो जा रही थी। इन पॉलिसियाें का अवलोकन किया गया तो उसमें प्रदीप के मोबाइल नंबर की जगह मयंक के नंबर लगे थे। इसी तरह आरोपियों तक पुलिस पहुंची और घटना का खुलासा किया। तीनों आरोपियाें की गिरफ्तारी कर ली गई है।  -श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एसपी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000