कलयुगी बेटी ने दी मां के कत्ल की सुपारी, बोली- भैया 10 लाख लो और मार डालो

महाराष्ट्र के मुंबई में एक कलयुगी बेटी ने अपनी ही मां की हत्या करवा दी। मां को उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पता चल गया था। इसलिए उन्होंने बेटी के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी थी। लड़की ने इतनी सी बात पर नाराज होकर मां को मरवा दिया। इसके लिए उसने आरोपियों को 10 लाख रुपये देने का वादा किया था। क्या कोई संतान सुपारी देकर उसी मां की हत्या करवा सकती है, जिसने उसे जन्म देकर इस दुनिया में लाया हो? इस बात पर यकीन कर पाना बेशक मुश्किल है।

लेकिन महाराष्ट्र के मुंबई में ऐसा वाकया देखने को मिला है। एक बेटी ने अपनी ही मां की हत्या करवा दी। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि मां को उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दिक्कत थी। उन्होंने बेटी के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस मामले में लड़की और उसके मुंहबोले भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, दूसरा आरोपी फरार है। मृतक मां का नाम प्रिया नाइक है। हत्याकांड में शामिल महिला की बेटी प्रणिता पाटिल और निशांत पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना महेली पनवेल की है।

प्रणिता पाटिल की शादी के बाद जब अपने पति से लड़ाई हुई तो वो वह अपनी पांच साल की बेटी को लेकर मायके आ गईं। वह दो साल से बेटी के साथ अपनी मां के घर पनवेल में ही रह रही थी। इसी दौरान उसका एक युवक से अफेयर हो गया। जैसे ही इस बात की भनक प्रणिता की मां को लगी तो उन्होंने इस अवैध संबंध का विरोध किया। प्रणिता फिर भी नहीं मानी। इसके बाद एक दिन प्रिया ने अपनी बेटी का मोबाइल फोन छीन लिया और कहा- आज के बाद तुम कभी भी उस युवक से बात नहीं करोगी। बस यही बात प्रणिता को नागवार गुजरी। उसने अपनी मां की हत्या का प्लान बना डाला।

भाई को दी मां की हत्या की सुपारी

प्रणिता पाटिल विवेक पाटिल को अपना भाई मानती थी। विवेक पाटिल को पैसों की जरूरत थी। वह प्रणिता से पैसे मांग रहा था। तब प्रणिता ने उससे एक डील की। कहा- तुम मेरी मां का मर्डर कर दो। बदले में मैं तुम्हें 10 लाख रुपये दूंगी। विवेक इसके लिए तैयार था। फिर विवेक पाटिल ने निशांत पांडे की मदद से 13 सितंबर को प्रिया नाइक की उसके घर में हत्या कर दी। निशांत को भी प्रणिता अपना मुंहबोला भाई मानती थी। रात को जब प्रिया का पति प्रह्लाद नाइक घर आया तो उसने प्रिया को बेहोश पाया।

वे उसे अस्पताल ले गये। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिया के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। उस वक्त यह बात सामने आई थी कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रिया पाटिल से पूछताछ की। तब यह बात सामने आई कि विवेक पाटिल और निशांत पांडे ने प्रिया की हत्या की है। फिलहाल केस की जांच जारी है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000