कानपुर पुलिस एक बार फिर चर्चा में:पुलिस की लापरवाही,कूड़ेदान में मिली महिला अपराधों से जुड़ी फाइल,दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

कानपुर। पुलिस ही जनता के बीच सरकार और शासन का चेहरा होती है। पुलिस कर्मियों का नागरिकों के साथ व्यवहार बेहद महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि अच्छा व्यवहार ही अच्छे इंसान की पहचान होती है। कुशल एवं बेहतर व्यवहार से पुलिस की छवि निखरती है,लेकिन लगातार सुर्खियों में बनी रहने वाली कानपुर कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। महिला अपराधों को लेकर कानपुर कमिश्नेट पुलिस कितनी गंभीर है।

इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सोमवार को खुद पुलिस आयुक्त ऑफिस में देखने को मिला। पुलिस आयुक्त ऑफिस परिसर में स्थित महिला अपराध शाखा कार्यालय के बाहर कूड़ेदान में महिला अपराधों से जुड़ी फाइलें, लिफाफे में बंद प्रार्थना पत्र व अन्य कागजात पड़े मिले।इसकी सूचना पाकर पाकर खुद पुलिस आयुक्त रामकृष्ण स्वर्णकार ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद महिला अपराध शाखा में तैनात दरोगा समेत दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

पुलिस आयुक्त रामकृष्ण स्वर्णकार सोमवार दोपहर अचानक ऑफिस में स्थित विभिन्न कार्यालयों को निरीक्षण करने निकल पड़े। सीपी मातहतों के साथ आईजीआरएस, रिट सेल आदि कार्यालयों का हाल देख रहे थे। उसी दौरान महिला अपराध शाखा के बाहर कूड़ेदान में कुछ फाइलें और करीब दो सौ बंद लिफाफे पड़े होने की उन्हें खबर मिली। सीपी फौरन मौके पर पहुंचे और जेसीपी अपराध नीलाब्जा चौधरी समेत कई अफसरों को मौके पर बुलाकर जांच की।

सीपी ने महिला अपराध शाखा में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की।फाइलों और कागजातों को कूड़ेदान के निकाल कर देखा गया तो फाइल और लिफाफा बंद दस्तावेज महिला अपराध शाखा से जुडे मिले। सीपी ने पुलिस उपायुक्त अमिता सिंह और महिला अपराध शाखा में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की।सीपी ने पुलिस उपायुक्त महिला अपराध अमिता सिंह को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस उपायुक्त अमिता सिंह ने बताया कि मामले में महिला अपराध शाखा में तैनात दरोगा सुरेश सिंह रजावत और महिला सिपाही नीतू सिंह को प्रारंभिक जांच में दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है, जो और दोषी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह लापरवाही का मामला है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही शहर के विकास भवन में समाज कल्याण विभाग की फाइलें और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कबाड़ी की दुकान पर और कूड़े के ढेर में मिली थीं। उस मामले में सीडीओ सुधीर कुमार ने गंभीरता से जांच कराई थी, तो एक सफाईकर्मी के खिलाफ जहां एफआईआर हुई थी, वहीं एक बाबू को सस्पेंड किया गया था।अब देखना यह होगा, कि पुलिस आयुक्त ऑफिस से जो इतनी बड़ी लापरवाही सामने आई, उसमें कितने पुलिस कर्मियों पर गाज गिरेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000