दीपावली पर योगी सरकार देने जा रही इस जिले को बड़ी सौगात: मुफ्त दिए जाएंगे गैस सिलिंडर

अमरोहा। अगर आपने उज्ज्वला योजना के जरिए कनेक्शन लिया है तो देर मत करिए। फौरन बैंक जाइए और अपने खाते को आधार से लिंक कराइए।अगर नहीं कराया है तो आपको सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा। जिले में उज्ज्वला के लाभार्थियों को 603 रुपये में सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा जबकि, 23,944 लाभार्थी उससे वंचित रहेंगे। क्योंकि अभी तक उन्होंने बैंक खाते को आधारकार्ड से लिंक नहीं कराया है। डीएम आरके त्यागी कंपनियों को लाभार्थियों के खाते आधार से जुड़वाने के निर्देश दे चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

बता दें कि योगी सरकार सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए गरीबों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए थे। जिले में 1.51 लाख लोगों ने योजना का लाभ उठाया था। तीन कंपनियों की 38 गैस एजेंसियों ने यह कनेक्शन जारी किए थे। इसमें आईओसीएल कंपनी के उज्ज्वला कनेक्शनधारकों की संख्या 10679, बीपीसीएल के 7911, एचपीसीएल 5354 है।

बीते दिनों केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में उज्ज्वला योजना के जरिए एलपीजी कनेक्शनधारक के लिए सब्सिडी की राशि 200 से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई थी। मतलब 100 रुपये का इजाफा हुआ है। इसके बाद उज्ज्वला लाभार्थी को 14.2 किलोग्राम के एक एलपीजी सिलिंडर के लिए 603 रुपये का भुगतान करना होगा।अभी तक उसे 703 रुपये अदा करने पड़ते थे। यह लाभ उनको ही मिलेगा जिनका आधारकार्ड बैंक खाते से लिंक होगा और उसकी सीडिंग की प्रक्रिया पूरी होगी। अभी तक जिले में 1.27 लाख लाभार्थियों ने बैंक में पहुंचकर आधार को खाते से जुड़वाया है और सीडिंग कराई है।23944 लाभार्थी ने कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई है। इसलिए उनको सब्सिडी का यह लाभ नहीं मिल पाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि मामले में कंपनियों के अधिकारियों की जिलाधिकारी ने बैठक ली थी, जिसमें उनको लाभार्थी के आधारकार्ड बैंक खाते से जुड़वाने के लिए कहा गया था। लेकिन, उनके रुचि नहीं लेने की वजह से ही लाभार्थी सब्सिडी के लाभ से वंचित रह जाएंगे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में लोगों से वादा किया था कि साल में होली और दीपावली पर सिलिंडर मुफ्त दिए जाएंगे। यह सिलिंडर उज्ज्वला लाभार्थियों को देने का वादा सरकार ने किया था। बरहाल होली पर सिलिंडर लाभार्थियों को नहीं मिला था,लेकिन अगले महीने दीपावली है।दीपावली पर लाभार्थी सिलिंडर मुफ्त मिलने की आश लगाए गए हैं।जिला पूर्ति विभाग ने भी सभी कनेक्शनधारकों का ब्योरा जुटा लिया है।इस संबंध में डीएसओ का कहना है कि अभी ऐसा कोई शासनादेश नहीं आया है। यदि आएगा तो उसके हिसाब से ही काम किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000