रिश्ता हारा और प्रेम जीता, आंखों के सामने प्रेमी का हाथ थाम चली गई पत्नी, देखता रहा बेबस पति

अमेठी।  करवा चौथ पर पति को ठुकराकर पत्नी ने प्रेमी संग रहने की इच्छा जताई। मामला थाने पहुंचा। काफी देर बातचीत के बाद रिश्ता हार गया और प्रेम जीत गया। महिला अपने प्रेमी का हाथ थामकर चली गई। बेबस पति बस देखता रहा। करवा चौथ के दिन शुक्रवार को एक तरफ रिश्तों में प्रेम और गहरा हुआ, तो वहीं यूपी के अमेठी में इससे कुछ अलग नजारा दिखा। यहां पत्नी और पति के रिश्तों में ब्रेक लग गया। पत्नी अपने प्रेमी का थाम घर से चली गई।

बेबस पति कुछ ना कर सका। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस भी महिला की इच्छा के खिलाफ ना जा सकी। पुलिस की मौजूदगी में पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। मामला जामो थाना क्षेत्र के टिकरा गांव का है। गांव निवासी अमरजीत की शादी करीब पांच वर्ष पहले आरती से हुई थी। अमरजीत शहर में रहकर काम करता था, जबकि पत्नी गांव में रहती थी। उसने बताया कि तीन वर्षों से पत्नी का गांव के ही (रिश्ते में चचेरा बड़ा भाई) राजेंद्र से संपर्क चल रहा था। कई बार समझाकर अपने साथ शहर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

अब पति के साथ नहीं रहना

अमरजीत ने बताया कि करवा चौथ के दिन वह घर आया तो पत्नी को मोबाइल पर बात करते देखा। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर आरती ने पति पर नशा करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने पहुंच गई। वहां कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। राजेंद्र के साथ जाना चाहती है। थाने पहुंचे राजेंद्र ने भी आरती से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की।

पुलिस के समझाने पर भी नहीं मानी महिला

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। आखिरकार अमरजीत ने लिखित सहमति देकर पत्नी को जाने की अनुमति दे दी। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं। आपसी सहमति से अलग रहने का निर्णय लिया है। किसी ने कार्रवाई की मांग नहीं की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000