उत्तरप्रदेशगाज़ीपुर खाकी पर लगा दाग:थानाध्यक्ष के कहने पर दरोगा को 25 हजार रिश्वत देने पहुंचा पीड़ित, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Apr 4, 2024 370 गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सादात थाने के दरोगा आफताब आलम को 25 हजार रुपये घूस लेते हुए थाना परिसर से मंगलवार को टीम ने पकड़ा। आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र के गजहड़ा के रहने वाले संजय यादव का आरोप है कि वह थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी के कहने पर दरोगा को रिश्वत दे रहे थे। आरोप है कि संजय यादव की स्विफ्ट कार 23 फरवरी को लावारिस हालत में सादात थाने में मिली थी। दरोगा ने संजय यादव से रिपोर्ट लगाने के लिए अपने और थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी के नाम पर पैसे की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की,जिस पर टीम मंगलवार की दोपहर 1.33 बजे योजना के मुताबिक थाने पहुंची और 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दरोगा आफताब अहमद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दरोगा मीर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र के सरैया सिकंदरपुर का मूल निवासी है। टीम के प्रभारी नीरज सिंह ने बहरियाबाद थाने में दरोगा और थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। samachar 370 Share