उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ बाजार से घर जा रहे प्रधान के छोटे भाई पर फायरिंग, बाल बाल बचे By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Apr 4, 2024 598 प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के खनवारी प्रधान सुशील शुक्ला के छोटे भाई गुड्डू देर शाम खनवारी नहर से अपने घर जा रहे थे, तभी दो बाइक सवार युवकों ने उनके ऊपर झोंका फायर। हमले में बाल बाल बचे प्रधान के भाई फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो भाग निकले बाइक सवार हमलावर। प्रधान खनवारी सुशील शुक्ला ने संग्रामगढ़ पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। उधर पीड़ित ने कुछ नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर। खबर लिखे जाने तक मुकदमा नहीं लिखा गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस अपने स्तर से जाँच कर रही है। जाँच बाद मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाने की बात पुलिस ने कही है। samachar 598 Share