बेटा हुआ है दारू पार्टी दो,इनकार करने पर दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

बरेली। खुशी में लड्डू मांगा जाता है और खिलाया भी जाता है। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। लड्डू को लेकर ऐसा कांड हो गया कि पुलिस भी सन्न रह गई। यहां एक दलित युवक के घर बेटा पैदा हुआ।कुछ युवक दलित युवक के घर पहुंचे और दावत के लड्डू खिलाने की मांग करने लगे। दलित युवक उस समय लड्डू नहीं खिला पाया। आरोप है कि इसी बात पर दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस पूरे मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दावत में नहीं आए थे दबंग

पूरा मामला बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के पीपरथरा गांव का है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बेटा पैदा होने की खुशी में घर पर दावत दी गई थी। दावत में दबंग नहीं आए थे। दावत के बाद दबंग घर पहुंचे और दावत का लड्डू खिलाने के लिए कहने लगे। मृतक युवक ने कहा कि लड्डू खत्म हो गए हैं। मगर जल्द ही लड्डू खिलाएंगे।  फिर दबंगों ने शराब पीलने की बात कही। इस पर भी मृतक युवक ने इनकार कर दिया और कहा कि दावत देंगे, लेकिन अभी नहीं। इस बात से दबंग इतने नाराज हो गए कि वे युवक को घसीटकर बाहर ले गए। फिर बेरहमी से उसकी पिटाई कर डाली, जिससे युवक की मौत हो गई।पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस पूरे मामले पर एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र फरीदपुर के ग्राम पीपरथरा में एक व्यक्ति को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। कुछ गांव के युवकों द्वारा मिठाई खिलाने को लेकर उससे कहा गया। उस व्यक्ति द्वारा किसी कारण से मिठाई खिलाने को मना किया गया। इस कारण कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। अभी तक 4 में से 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000