खुलासा इंडिया की खबर का हुआ असर, प्रतापगढ़ कोतवाली नगर की मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी को 17 दिन बाद मिला इंचार्ज

प्रतापगढ़। मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी जो कोतवाली नगर का ह्रदय माना जाता है, उस पुलिस चौकी पर 15 दिनों से कोई इंचार्ज की तैनाती नहीं हो सकी तो खुलासा इंडिया ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ का ध्यान आकृष्ट कराया। खबर लिखे जाने के दो दिन बाद पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी पर चौकी इंचार्ज की तैनाती कर दी।

कोतवाली नगर में तैनात किसी दरोगा से बिना तैनाती मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी काम लिया जा रहा था, जबकि मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी ऐसी चौकी है जो कोतवाली नगर की आत्मा है। शाम को अक्सर इस पुलिस चौकी पर नगर कोतवाल, सीओ सिटी और एडिशनल एसपी (पूर्वी) का दरबार लगा करता है, फिर भी इस पुलिस चौकी को इंचार्ज विहीन रखा गया था।

ऐसा भी नहीं है कि जनपद में सब इंस्पेक्टरों का अभाव था, फिर भी मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी को 17 दिनों तक बिना इंचार्ज रखा गया। खबर लिखे जाने के बाद मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी पर सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार को कुंडा कोतवाली से कोतवाली नगर की सबसे महत्वपूर्ण मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। देखना होगा कि सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार किस तरह मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी के इंचार्ज का दायित्व निर्वहन करते हैं ? ये तो आने वाला समय ही बतायेगा।

हालांकि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आधा दर्जन से अधिक उप निरीक्षकों  का स्थानान्तरण तात्कालिक प्रभाव से कल देर शाम कर दिया गया। जिनके स्थानान्तरण हुए उनके नाम निम्नवत हैं-
1- उप निरीक्षक राहुल कुमार थाना कुण्डा से चौकी प्रभारी मकन्द्रूगंज थाना कोतवाली नगर।
2- उप निरीक्षक सुनील कुमार राय थाना उदयपुर से चौकी प्रभारी किशुनगंज थाना कंधई।
3- उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह थाना आसपुर देवसरा से चौकी प्रभारी सैफाबाद थाना आसपुर देवसरा।
4-  उप निरीक्षक आशीष पटेरिया पुलिस लाइन से थाना आसपुर देवसरा।
5- उप निरीक्षक सचिन पटेल पुलिस लाइन से थाना उदयपुर।
6- उप निरीक्षक राजेश कुमार थाना कंधई से थाना कुण्डा।
7- उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार थाना दिलीपपुर से पुलिस लाइन।
8- उप निरीक्षक राजेश कुमार शुक्ल थाना उदयपुर से थाना दिलीपपुर।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000