कपड़ा व्यापारी के 4 साल के बच्चे का अपहरण, बेटे संग शॉपिंग करने आए थे मॉल…पत्नी के प्रेमी ने साथियों संग दिया घटना को अंजाम

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड से कार सवार युवकों ने चार साल के बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। कपड़ा व्यापारी बेटे संग शॉपिंग करने विशाल मेगा मार्ट आए थे। कपड़ा व्यापारी के चार साल के बच्चे को अगवा करने के बाद युवक फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार, बच्चे को छीनकर ले जाने वालों में कपड़ा व्यापारी की पत्नी का प्रेमी भी शामिल है। कपड़ा व्यापारी की पत्नी पिछले चार साल से पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर विशाल मेगा मार्ट पर दोपहर करीब दो बजे के समय हरथला विद्यानगर निवासी मोहम्मद जुबैर अपने चार साल के पुत्र इबाद के साथ खरीदारी करने के लिए विशाल मेगा मार्ट आए थे। जुबैर का कहना है वह सोमवार को दोपहर शॉपिंग करने के बाद अपने बेटे के साथ विशाल मेगा मार्ट से बाहर निकला था। पार्किंग में आते ही पहले से खड़े 10-12 लड़कों ने उस पर हमला किया और 4 साल के बेटे इबाद को छीनकर अपहरण कर अपने साथ ले गए।

कपड़ा व्यापारी के भाई मुस्तकीम ने बताया कि उनके भाई जुबैर की पत्नी लायबा का बंगला गांव निवासी दीपक वाल्मीकि से अफेयर था। करीब 4 साल पहले लायबा अपने पति जुबैर को छोड़कर दीपक के साथ चली गई। तब से उसी के साथ में है। दीपक से उसे एक बेटा भी हुआ है। आज जिस बच्चे को छीना गया वो लायबा का पहले पति जुबैर से पैदा संतान है। जुबैर का आरोप है कि बच्चे को छीनने वालों में उसकी पत्नी लायबा का प्रेमी दीपक भी शामिल था।

पीड़ित जुबैर ने अपनी पत्नी के प्रेमी दीपक सहित कही लोगों के नाम नामजद तहरीर देकर पुलिस से अपना बेटे को वापस दिलाने ओर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है विशाल मेगा मार्ट के पास कुछ युवकों के द्वारा बच्चे को छीनकर ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहा है और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच का वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000