छोटे भाई की हत्या कर जमीन में गाड़ा: खेत में काम करते समय सिर में मारी गोली

मेरठ में बड़े भाई ने 30 साल के छोटे भाई की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर बाइक से 1 किलोमीटर दूर जंगल में लाश ले गया। वहां 5 फीट गहरा गड्‌ढा खोदकर लाश दफना दी। 23 दिन बाद गुरुवार को मौसी की शिकायत पर पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया- मैं भाई की 20 बीघा जमीन हड़पना चाहता था। इसलिए 5 मई को खेत में उसके सिर में गोली मार दी। फिर गड्‌ढा खोदकर उसे दफना दिया। पुलिस ने बड़े भाई की निशानदेही पर गड्ढा खोद कर लाश को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना बहसूमा थाना क्षेत्र की है।

मौसी की शिकायत पर पुलिस एक्टिव हुई

गांव महमूदपुर सिखेड़ा के रहने वाले बाबूराम के पास 60 बीघा जमीन है। उनके 3 बेटे कपिल, अंकुर और अंकित थे। कपिल और अंकुर गांव में रहकर खेती-किसानी करते थे, जबकि अंकित सेना में जवान है। 5 मई को अंकुर अचानक लापता हो गया। परिवार और रिश्तेदार लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन अंकुर का पता नहीं चल रहा था। गुरुवार को अंकुर की मौसी जगबीरी बहसूमा थाने पहुंची। उन्होंने शिकायत देते हुए बताया- मुझे शक है कि कपिल ने अपने सबसे छोटे भाई अंकुर को मार डाला है।

सभी लोग उसे खोजने में लगे हैं, लेकिन कपिल का व्यवहार बदला हुआ है। वह उसे खोजने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और कपिल को थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में कपिल ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि मेरा भाई अंकुर 5 मई को खेत में काम कर रहा था। तभी मैंने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसकी लाश को जंगल में ले गया और गड्ढा खोदकर उसी में दफना दिया। फिर मैं घर आ गया। बाद में भाई को खोजने का नाटक करता रहा।

20 बीघा जमीन के लालच में हत्या की

कपिल ने बताया- मेरी शादी मवी गांव की रहने वाली पिंकी से हुई थी। मेरे दो बेटे और एक बेटी है। मेरी साली रेखा की शादी छोटे भाई अंकुर से हुई थी। करीब 5 साल पहले रेखा ने सुसाइड कर लिया था। अंकुर की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 5 और 7 साल है। दोनों बेटियां मेरी मौसी के पास ही रहती हैं। अंकुर के कोई बेटा नहीं था। हम तीन भाइयों के बीच 60 बीघा जमीन है। मुझे डर था कि 20 बीघा जमीन अंकुर की बेटियों के नाम हो जाएगी। मैं वह जमीन हासिल करना चाहता था। इसलिए मैंने अपने भाई को मारने का प्लान बनाया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस आरोपी को लेकर खेत पहुंची। वहां उसके सामने गड्‌ढा खोदकर अंकुर की लाश को बाहर निकाला।

पुलिस बोली- भाई को खोजने का नाटक करता रहा

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- अंकुर की मौसी की शिकायत पर आरोपी बड़े भाई कपिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि जमीन के लालच में उसने अपने छोटे भाई की हत्या कर शव खेत में दबा दिया था।

कई दिनों तक वह भाई को खोजने का नाटक करता रहा। लेकिन, उसकी मौसी को उसके व्यवहार को लेकर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने शिकायत दी। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000