दुर्दांत अपराधी गैंगेस्टर माफिया अतीक अहमद को लोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि पर जानें स्पीकर ओम बिरला ने क्या कहा

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत गुरुवार से हो गई। परंपरा के तहत पहले दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूर्व सांसदों के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस लिस्ट में दो मौजूदा और 11 पूर्व सांसद का नाम था। ओम बिरला ने उत्तर प्रदेश के माफिया से नेता बने अतीक अहमद को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि अतीक अहमद उत्तर प्रदेश के फूलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 14वीं लोकसभा के सदस्य थे। साथ ही अतीक अहमद रेल संबंधी समिति के सदस्य रहे। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य भी रहे। अतीक अहमद का निधन 15 अप्रैल, 2023 को 60 वर्ष की आयु में प्रयागराज में हुआ।

देश का लोकतंत्र ऐसा है यदि इस देश में भगोड़ा दाउद इब्राहिम, अबू सलेम, छोटा राजन भी चुनाव में प्रतिभाग करें तो इस देश की जनता उन्हें भी अपना भाग्य विधाता बना लेगी और उन्हें आतंकवादी से माननीय बनाकर उसके अपराध को क्षम्य कर देगी। एक बार आजमगढ़ में अबू सलेम को पुलिस संरक्षण में लाया गया था, उसे देखने के लिए इस कदर भीड़ एकत्र हुई थी कि प्रशासन के हाथ पाँव फूल आए थे। अबू सलेम अपार भीड़ देखकर जनता से कहा कि यदे वह चुनाव लड़ सके तो क्या आप सब उसे चुनाव में जीत दिलाओगे ? जानते हो जनता ने हुंकार भरते हुए उसे चुनाव में जीत दिलाने का दम्भ भरी थी। यदि ऐसी ब्यवस्था बने तो ऐसे में सारे घोषित आतंकवादी भी चुनाव लड़कर सांसद बन जायेंगे और एक दिन उन्हें भी श्रद्धांजलि देना पड़ेगा… 

इसके बाद ओम बिरला ने मौजूदा सांसद रतन लाल कटारिया और बालूभाऊ उर्फ सुरेश नारायण धानोरकर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, रणजीत सिंह, सुजान सिंह बुंदेला, संदीपन थोराट, विश्वनाथ कनिथि, त्रिलोचन कानूनगो, इलियास आजमी, अनादि चरण दास, निहाल सिंह और राज करण सिंह को भी श्रद्धांजलि दी गई। सभी श्रद्धांजलियां पढ़ने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उनकी मौतों पर दुख व्यक्त किया। उनके परिवारों के प्रति सदन की ओर से संवेदना जाहिर किया। इसके बाद लोकसभा में मौजूद सभी सदस्य खड़े हो गए और कुछ पल का मौन रखा।

प्रयागराज के अधिवक्ता उमेश पाल की फ़िल्मी स्टाइल में हत्या से समूचा देश हतप्रभ हो गया था, माफिया अतीक अहमद और शार्प शूटर अशरफ की मौत के बाद पाकिस्तान से उनके सम्बन्ध का खुलासा हुआ था, असलहे की तस्करी तक के आरोप लगे। एक तरह से अपराध का पर्याय बन चुके माफिया अतीक अहमद को आतंकवादी कहना गलत न होगा, फिर एक देशद्रोही को संसद के अंदर उसकी श्रद्धांजलि देना मोदी की सरकार पर सवाल खड़ा करता है। जब देश में UPA की सरकार थी और देश के पीएम डॉ मनमोहन सिंह थे, तब हाफिज सईद को कांग्रेस के नेताओं द्वारा जी कहकर बुलाने पर यही भाजपाईयों ने विधवा विलाप कर बहुत शोर मचाया था, पर बारी जब अपनी आई तो सारे भाजपाईयों को साँप सूँघ गया और हाफिज सईद से भी खतरनाक माफिया अतीक अहमद की संसद भवन में श्रद्धांजलि दी गई…

बता दें कि देश को झकझोर देने वाला प्रयागराज का अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद और उसका भाई माफिया अशरफ को पुलिस 15 अप्रैल को मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज जिला अस्पताल लेकर जा रही थी। तभी खुद को पत्रकार बताने वाले तीन लोगों ने माफिया अतीक और अशरफ पर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले 13 अप्रैल को अतीक के बेटे असद अहमद को एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया था। अतीक के खिलाफ हत्या, अपहरण और जबरन वसूली सहित 90 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। अतीक पर साल 2018 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर से मारपीट का भी आरोप लगा था। उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि बिहार सहित पंजाब में भी माफिया अतीक अहमद का आतंक रहता था। अपने आतंक के बल पर माफिया से विधायक और विधायक से सांसद बनने का सफर अतीक अहमद ने तय किया था।  

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000