वर्दी की गरिमा भूले कोतवाल, ऑन कैमरा फाड़ी वर्दी, धरना दे रहे कांग्रेसियों की पकड़ी थी कॉलर

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में नगर कोतवाल को वर्दी की गरिमा नहीं पता है। बुधवार को कांग्रेसियों के धरना प्रदर्शन के दौरान पहले तो उन पर नेताओं के कॉलर पकड़ने का आरोप लगा। इस विरोध में अपने को घिरता देख वो आपा खो बैठे। उन्होंने ऑन कैमरा अपनी वर्दी फाड़ डाला। इसका वीडियो भी सामने आया है। कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य मार्ग पर पुलिस और नेताओं में घंटो तक नोक-झोंक हुई। हालांकि मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ता…

जानकारी के अनुसार, बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेसी डीएपी खाद की किल्लत, धान की खरीद नहीं होने और अन्य मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरे। कांग्रेसी जब कलेक्ट्रेट पहुंचे तो डीएम के मौखिक तुगलकी फरमान पर कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया गया ताकि कांग्रेसी कलेक्ट्रेट के अंदर न जा सके। जब कांग्रेसी यहां पहुंचे और गेट बंद किया गया तो वे कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारी कांग्रेसी नेताओं से भिड़े कोतवाल…

इससे नगर कोतवाल कांग्रेसियों से उलझ गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि जनपद में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। किसान सुबह तीन बजे से दोपहर तक लाइन लगा रहा है फिर भी खाद नहीं पा रहा है। सोसायटियों पर बीज नहीं मिल रहे हैं, जहां से बीच और धान खरीद होना चाहिए था वो कई सोसायटियां बंद हैं। हमने पूर्व में डीएम से मिलकर लिखित मांग की थी कि सोसायटी चालू करें। चीनी मिल बंद है, उसको बेचने की कगार पर लोगों ने पहुंचा दिया है। सड़के टूटी हुई हैं, तमाम इन समस्याओ को लेकर आज हम लोग जिलाधिकारी से मिलने जा रहे थे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके लिए पूर्व में कल सूचित किया गया था। आज 10-15 की संख्या में कार्यालय से निकलकर जा रहे थे। यहां पहुंचे तो अंदर नहीं जाने दिया गया गेट बंद कर दिया गया तो मजबूर होकर हम लोग बैठे। तब नगर कोतवाल ने आकर कांग्रेस के नेताओं का कालर पकड़कर खींचा। उन्होंने हाथापाई किया जिसमें कई हमारे साथियों को चोटें भी आई। हमने यही कहा कि जिलाधिकारी से हमको मिला दीजिये या धान खरीद का जो भी सक्षम अधिकारी है उससे मिला दीजिये। कोतवाल ने सबके सामने अपनी वर्दी के बटन तोड़े।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000