चौकीदार के भाई की चाकू गोदकर हत्या, कर्ज में दिये डेढ़ लाख वापस मांगने पर उतारा मौत की घाट

गोपालगंज। बिहार के  गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी. थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए. बताया जाता है कि डेढ़ लाख रुपये के विवाद में हत्या की गयी. बताया जाता है कि युवक लखनऊ में गाड़ी चलाता था. छठ पूजा में घर आया था. इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई।

क्या है घटना…

मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ब्रजेश कुमार यादव के रूप में की गई. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मार्च में ब्रजेश ने अपने पाटीदार को उसकी लड़की की शादी के लिए डेढ़ लाख रुपया कर्ज दिया था. काफी दिन बीत जाने के बाद उसने जब पैसे की मांग की तब वो पैसे देने से आना कानी करने लगे. इसको लेकर पिछले कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था. तब परिजनों ने समझौता कराया. आरोपियों ने 13 तारीख को पैसा लौटाने की बात कही थी।

पैसे के लेनदेन में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. मृतक के भाई मुकेश कुमार के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ की जा रही है.अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है”

पैसे देने के लिए बुलाया था…

आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत ब्रजेश को पैसा देने के बहाने बड़हरा गांव के पास बुलाया. जहां पहले से घात लगाए चार की संख्या में मौजूद हमलावरों ने उस पर चाकू से वार कर दिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. परिजन जख्मी युवक को लेकर गोपालपुर प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और इसकी सूचना डायल 112 को दी. सूचना पाकर डायल 112 की टीम भी पहुंची।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर और दिया. जिसके बाद परिजनों के सहयोग से डायल 112 की टीम सदर अस्पताल लेकर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत के बाद परिजनो में कोहराम मच गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक दो भाइयो में छोटा था. उसका बड़ा भाई चौकीदार है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000