नवरात्रि में माता बन गई कुमाता, अपने ही 2 महीने के बच्चे को तालाब में डुबोकर मार डाला, फिर कूड़े के ढेर में शव को छिपाने का किया प्रयास

बिजनौर। नवरात्रि में शक्ति की उपासना की जाती है। भक्त माँ दुर्गा का पंडाल सजाकर शक्ति की पूजा करते हैं और माँ दुर्गा के सामने खड़े होकर बहुत भाव में आरती गाते हैं कि “पूत कपूत सुने हैं, पर माता नहीं कुमाता।” ऐसे समय में पश्चिमी यूपी में एक दु:खद घटना देखने को मिली। एक महिला ने पति से विवाद के चलते अपने दो महीने के बेटे को पहले तालाब में फेंक दिया, जिससे बच्चे की डूबकर मौत हो गई। जब बच्चे के मामा ने शव को तालाब से निकाला तो मां ने उसे झाड़ियों के पास कूड़े के ढेर में डाल दिया।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति से विवाद के चलते उसने अपने दो महीने के बेटे को तालाब में फेंक दिया। इस घटना ने न केवल स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया, बल्कि सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि एक मां अपने बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकती है ? यह घटना तब शुरू हुई जब चांदनी, जो अपने पति सलीम से दिल्ली में मिलने गई थी, ने गुजारा भत्ता और तलाक की बात पर अपने पति से बहस की। सलीम ने चांदनी को धमकी दी कि यदि वह अपना बच्चा लौटा देगी, तो वह उसे तलाक दे देगा। इस बात ने चांदनी को मानसिक तनाव में डाल दिया, जिससे वह परेशान होकर अपने घर लौट आई।

रात 8 बजे, चांदनी ने अपने दो महीने के बेटे हुसैन को मेवानवाड़ा रोड पर स्थित तालाब में फेंक दिया। इसके बाद वह घर लौट आई और जब परिजनों ने बच्चे के बारे में पूछा, तो उसने सीधे तौर पर कहा कि उसने बच्चे को तालाब में फेंका है। चांदनी के भाई और बहन तालाब पर गए और बच्चे का शव बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चे की डूबने से मौत हो चुकी थी। फिर चांदनी ने बच्चे के शव को छीनकर झाड़ियों के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया और खुद फरार हो गई। एक मां के लिए यह कार्य बहुत ही दुखदाई माना जाता है कि जिसे वह अपनी कोख में 9 माह तक रखकर उसे अपने खून से सींचकर पाला और इस धरती पर उसे जन्म दिया, आखिर उसे किन परिस्थितियों में मारा होगा ?

जब चांदनी ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसका बच्चा छीन लिया था, तो पुलिस ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हुआ कि वह अपने बच्चे को तालाब में फेंककर आई थी। सख्ती से पूछताछ के दौरान, चांदनी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया ? मामले की गहराई में जाकर पुलिस यह जानना चाहती है कि उसके पीछे असली वजह क्या थी ?

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000