आशनाई के चलते हुई थी प्रतापगढ़ के अनुज की हत्या, पड़ोस की युवती से बनाया था प्रेम प्रसंग

सुलतानपुर। कुटीवा तिवारीपुर गांव में शनिवार को दिनदहाड़े प्रतापगढ़ के अनुज वर्मा उर्फ गोलू की गर्दन काटकर हत्या का पुलिस ने तीसरे दिन 48 घंटे बाद राजफाश कर दिया है। आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने अनुज को मौत के घाट उतार दिया था, जिसमें सभी नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर आला कत्ल के साथ जेल भेजने की कार्रवाई भी की है।

यह है पूरा मामला…

प्रतापगढ़ के कोहड़ौर थाने के लोहारन का पुरवा निवासी अनुज वर्मा उर्फ गोलू (18) पुत्र शिवलाल वर्मा की शनिवार दोपहर बाद गांव के बाहर कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के मामा की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने पड़ोस के सनी वर्मा उर्फ सूरज, उसके पिता नंदलाल वर्मा, मां जानकी तथा बहन शिवानी वर्मा के नाम हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मृतक अनुज तिवारीपुर में अपने नाना नेपाल वर्मा के यहां रहता था। उसके पिता परदेश मे नौकरी करते हैं।

घटना के 48 घंटे बाद देहात पुलिस ने सभी नामजदों को उतुरी स्कूल के पकड़ी मोड़ से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी ने घटना का कारण अपनी बहन से मृतक अनुज वर्मा का प्रेम प्रसंग का मामला बताया तथा आशनाई को लेकर उसकी हत्या की बात बताई है। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर घटना में मौजूद रक्त रंजित कुल्हाड़ी भी बरामद की। अनुज उर्फ गोलू की हत्या मे गिरफ्तार चारों आरोपी रिश्ते में मां बाप व भाई बहन है। देहात कोतवाल ने बताया कि आशनाई के चलते यह घटना घटी है। इसमे मृतक का हत्यारोपी सनी की बहन से संबंध था, जिसको लेकर सनी ने अनुज की बुलाकर हत्या कर दी थी। सभी नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

घर से कुछ दूर पर हुई थी हत्या…

हत्यारोपी सनी उर्फ सूरज का घर मृतक के बगल ही है। अनुज अपने नाना के घर रहता था। घटना के दिन सनी अनुज को घर से बुलाकर ले गया तथा घर से सौ मीटर दूरी पर पहले से ही कुल्हाड़ी रखा था। बातचीत के दौरान ही वह अनुज की गर्दन काटकर हत्या कर दी । देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया था तथा 48 घंटे बाद घटना का राजफाश कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000