काल्विन हॉस्पिटल के लैब टेक्नीशियन की सरकारी आवास के अंदर धारदार हथियार से की गई हत्या

प्रयागराज के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय लिली उर्फ खोजापुर में बंद कमरे में काल्विन हॉस्पिटल में तैनात एक लैब टेक्नीशियन की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। गंगानगर के फूलपुर ब्लॉक परिसर में बबली राम जाटव (57) पुत्र स्वर्गीय पतिराम निवासी सुरेरी, जौनपुर में के रहने वाले थे। जो प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्य कर रहे थे। वह फूलपुर के ब्लॉक कॉलोनी में अकेले रहते थे। 15 मई को ड्यूटी करने के उपरांत वह अपने आवास ब्लॉक परिसर फूलपुर में आए थे। पहले उनकी फूलपुर में पोस्टिंग थी। इसलिए उनको वहीं सरकारी आवास मिला था। वह अपने आवास पर आराम करने लगे। 16 मई को सुबह चौकीदार उनके कमरे का दरवाजा खुलवाने लगा। जब कोई जवाब नहीं मिला तो चौकीदार को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने पास पड़ोस के लोगों को अवगत कराया। लोगो की भीड़ जुट गई।

खून से लथपथ पड़ी थी लाश …

सूचना कोतवाली फूलपुर को दी गयी। मौके पर पुलिस और डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती, एसीपी, एसएचओ फूलपुर अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंच गए। दरवाजा खोला गया तो अंदर बबली राम की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। बबली राम जाटव की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। परिजनों को सूचित कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

कमरे के अंदर हाथापाई के मिले साक्ष्य…

पुलिस हत्या का कारण की जांच कर रही है। फूलपुर पुलिस का कहना है कि कमरे के अंदर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हाथापाई हुई है। किसी जानने वाले की हरकत हो सकती है। आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बबली राम के परिजनों से बातचीत की गई है। सहकर्मियों से यह जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या किसी से उनका कोई विवाद था। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। मौके से साक्ष्य उठाए गए हैं। हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000