खाई में गिरी मारुति कार, दंपती सहित 4 की मौके पर हुई मौत

हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। दो दिन पहले धर्मशाला में ट्रक हादसे का शिकार हो गया था। अब सूबे के सिरमौर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। सिरमौर जिले के संगडाह उपमंडल में मंगलवार सुबह यह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दंपति सहित 4 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिरमौर के सगंड़ाह के लानाचेता- राजगढ़ मार्ग पर पबौर के समीप के पास यह हादसा हुआ। यहां पर एक कार मारुति राजगढ़ की तरफ जा रही थी और इसी दौरान गहरी खाई में गिर गई। हादस में कार सड़क से काफी नीचे लुढ़कती हुई पहुंची और सभी चारों सवारों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कमल राज(40), जीवन सिंह (63) व उसकी पत्नी सुमा देवी (54) निवासी गांव फागू दाहन (राजगढ़) और रेखा (25) गांव थनोगा राजगढ़ के रूप में हुई है। 3 मृतक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।संगडाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे हादसा होने की सूचना मिली थी. इसके बाद नौहराधार चौकी और संगडाह थाने की पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चला है।

धर्मशाला में ट्रक हुआ था हादसे का शिकार…

रविवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के योल में एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया था। ट्रक में 10 लोग सवार थे, जिनमें से माता-पिता-बच्चे सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई थी। ये लोग गेहूं की फसल काटने के बाद अपने गांव लौट रहे थे. ऐसे में 3 दिन में दो बड़े हादसों में 9 लोगों की मौत हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000