नागपुर के फेक्ट्री में बड़ा हादसा: विस्फोटक फैक्टरी में विस्फोट,एक व्यक्ति की मौत, सात घायल
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में गुरुवार आधी रात के बाद एक विस्फोटक फैक्टरी में हुए विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। धमाके के बाद सात अन्य लोगों के घायल होने की खबर मिली है। पुलिस ने बताया कि जिले के बाजारगांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव्स की आरडीएक्स इकाई में रात करीब 12:30 बजे विस्फोट हुआ। हादसे में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। राकांपा (सपा) नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।
सोलर इंडस्ट्रीज, बाजारगांव में विस्फोट
नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि सोलर इंडस्ट्रीज, बाजारगांव में विस्फोट की सूचना मिली। कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस और बचाव दल मौके पर हैं।
अस्पताल में सात मरीजों का इलाज चल रहा
धांडे अस्पताल के आईसीयू प्रभारी डॉ. नृपाल धांडे ने बताया, ‘हमें रात लगभग 1:30 बजे एक फैक्टरी में विस्फोट की सूचना मिली। सबसे पहले चार मरीजों को यहां लाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर थी और उनके सिर में चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत आईसीयू में ले जाया गया और वे वेंटिलेटर पर हैं। ज्यादातर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अभी अस्पताल में सात मरीजों का इलाज चल रहा है।’