दुर्गा पूजा में सभी बीडीओ,सीओ रहेंगे अलर्ट,सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर,टीम करेगी निगरानी

पाकुड़। दुर्गापूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था के सफल संधारण के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों,बीडीओ,सीओ और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की ब्रीफिंग रविन्द्र भवन टाउन हॉल में सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा की गई।सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दुर्गापूजा के दौरान शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर निरंतर गश्ती सुनिश्चित करें तथा संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

उपायुक्त मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को दुर्गापूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित करने, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। विसर्जन घाटों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी विसर्जन का अपडेट कंट्रोल रूम में देते रहेंगे।बीडीओ,सीओ,थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने को कहा। किसी भी तरह की आपत्तिजनक,अश्लील गाने को बजाया नहीं जाएगा। सभी दुर्गापूजा पंडालों की वीडियोग्राफी होगी,सोशल मीडिया पर सतत निगरानी होगी,सभी जुलूस में मेडिकिल कीट उपलब्ध हो,विसर्जन का जो निर्धारित रूट है, वहीं रहेगा इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर भी सभी संबंधित सतर्क रहेंगे,आवश्यकतानुसार संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी –ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी,बीडीओ-सीओ को अपने सूत्रों को सक्रिय करने का निर्देश दिया,अग्निशमन विभाग,स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने को कहा। अग्निशमन वाहनों,एंबुलेंस को जगह-जगह पर प्रतिनियुक्त करने का संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला में कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या घटना पर तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी के साथ कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे। ऐसे आयोजनों के सफल संचालन में आप सभी सक्षम हैं, पूर्व में भी अपनी प्रतिबद्धता दिखाते आए हैं, पूरा प्रशासन आप सभी के साथ है, जरूरत है कि प्रतिनियुक्त बल ऊर्जा बनाये रखें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000